10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलपहलवान कुछ भी कर लें, WFI अध्यक्ष बनेगा वही जिस पर होगा...

पहलवान कुछ भी कर लें, WFI अध्यक्ष बनेगा वही जिस पर होगा बृजभूषण का हाथ!

Published on

नई दिल्ली

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को छह जुलाई को अपना नया अध्यक्ष मिलने वाला है। निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में घोषणा की कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के बहुप्रतीक्षित चुनाव छह जुलाई को होंगे। मौजूदा अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह लगातार तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं ऐसे में इस बार वह चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकते। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के कहने के बाद उनके परिवार के सदस्य भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बृजभूषण शरण सिंह के परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव
पहलवानों ने खेल मंत्री से हुई बैठक में चुनावों पर चर्चा की थी। पहलवानों का कहना था कि बृजभूषण अगर खुद भी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो उनके परिवार के लोग पद पर होंगे और चीजों में सुधार नहीं होगा। इसी के बाद यह कहा गया कि बृजभूषण शरण सिंह के परिवार के सदस्य भी चुनाव में नहीं खड़े होंगे। बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह रेसलिंग फेडरेशन के वाइस प्रेजिडेंट हैं। वहीं आदित्य प्रताप सिंह (करण सिंह के साले) जॉइंट सेक्रेटरी हैं। बृजभूषण सिंह के दामाद विशाल सिंह एक्जीक्यूटिव मेंबर हैं।

36 राज्य फेडरेशंस डालती हैं वोट
पहलवानों पूरी कोशिश में हैं कि रेसलिंग फेडरेशन को बृजभूषण की पहुंच से दूर रखा जाए। हालांकि उनकी यह कोशिश भी बेकार साबित हो सकती है। बृजभूषण सिंह और उनका परिवार भले ही चुनाव न लड़ें लेकिन अध्यक्ष बनेगा वही जिसे उनका समर्थन हासिल है।

फेडरेशन का अध्यक्ष चुने जाने के लिए जो चुनाव होते हैं उसमें एफिलिएडेट एसोसिएशन के पदाधिकारी वोट डालते हैं। हर राज्य की फेडरेशन से उसके अध्यक्ष और सचिव को एक-एक वोट मिलता है। दिल्ली से दो और बाकी केंद्रशासित प्रदेश के एक-एक वोट होते हैं। इन्ही वोट की गिनती के आधार पर अध्यक्ष चुना जाता है।

बृजभूषण सिंह को हासिल है 75% वोटर्स का समर्थन
सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह को 36 फेडरेशंस में से लगभग 75 प्रतिशत का समर्थन हासिल है। इन फेडरेशंस में हरियाणा की फेडरेशन भी शामिल हैं जहां के ज्यादातर पहलवान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। दरअसल ज्यादातर राज्य फेडरेशन बीते 12 सालों में बनी हैं। यानी कि बृजभूषण शरण सिंह के डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष बनने के बाद। इसी कारण इन फेडरेशंस के पदाधिकारी भी बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में ही हैं। ऐसे में जिस भी प्रत्याशी को बृजभूषण सिंह का समर्थन हासिल होगा उन्हें बाकी फेडरेशंस का वोट भी मिलेगा और उनके लिए जीत हासिल करना आसान होगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...