12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलकोई नहीं है टक्कर में, जसप्रीत बुमराह का ड्रीम कमबैक, पहले ही...

कोई नहीं है टक्कर में, जसप्रीत बुमराह का ड्रीम कमबैक, पहले ही ओवर में झटके दो विकेट

Published on

डबलिन

इंजरी के बाद किसी तेज गेंदबाज का सालभर मैदान से बाहर रहना और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना कभी आसान नहीं होता। मगर जसप्रीत बुमराह ने 11 महीने बाद ब्लू जर्सी पहनते हुए धमाकेदार कमबैक किया है। आयरलैंड के खिलाफ पहले ही ओवर में दो-दो विकेट झटके। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चौका खाने के बाद दूसरी गेंद पर स्टंप उखाड़ दिया। विरोधी टीम इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि चौथी बॉल पर एक और शिकार कर लिया। बुमराह का फिट होना भारत के विश्व कप जीतने की उम्मीदों के लिए ऑक्सिजन से कम नहीं है। सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह को इस टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।

पहले ही ओवर में बुमराह का जलवा
जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली बॉल पर चौका जरूर खाया, लेकिन दूसरी गेंद पर जबरदस्त वापसी करते हुए एंड्रयू बालबर्नी को क्लीन बोल्ड कर दिया। गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज ने ऑफ साइड की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन बॉल टप्पा खाकर तेजी से पैड्स और बल्ले के बीच से होती हुई सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी। बल्लेबा क्रीज को ही देखता ही रह गया। नए बल्लेबाज लॉर्कन टकर को बुमराह ने अगली दो गेंदों पर गच्चा किया फिर पांचवीं गेंद पर काम तमाम कर दिया। आउट साइड ऑफ स्टंप की लैंथ बॉल को रैंप करने के चक्कर में टकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों धरे गए।

पीठ की इंजरी से परेशान थे
जसप्रीत बुमराह को पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई। इस सीरीज के दौरान उन्हें पांच दिन के भीतर तीन मैचों में अधिकतम 12 ओवर डालने होंगे। आईपीएल स्टार रिंकू और प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज कर रहे हैं। बेंगलुरु के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी बुमराह की तरह कमर के स्ट्रेट फ्रेक्चर से उबरने के लिए सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं।

Latest articles

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...