13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलनाक टूटी, बहता रहा खून फिर भी नहीं मानी हार... लाइव मैच...

नाक टूटी, बहता रहा खून फिर भी नहीं मानी हार… लाइव मैच में भयानक हादसा

Published on

फीफा विश्व कप 2022 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट को शुरू हुए अभी तीन दिन ही हुए है लेकिन इस दौरान कई बड़े उलटफेर देखने को मिल चुका है। एक तरफ अर्जेंटीना जैसी टीम को सऊदी अरब से हार मिली थी तो वहीं एशिया की नंबर एक टीम कही जाने वाली ईरान की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 6-2 से हार का सामना करना पड़ा।

नाक में पट्टी बांधकर खेलना जारी रखा
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में ईरानी टीम के साथ एक दर्दनाक हादसा भी हो हया। इस मैच में ईरान के खिलाड़ी माजिद हुसैनी अपने गोलकीपर अलिर्जा बैरनवंद से जा टकराए। इस टक्कर के बाद अलिर्जा बैरनवंद बुरी से तरह से जख्मी हो गए। अलिर्जा की चोट इतनी गंभीर थी कि उनके नाक की हड्डी टूट गई।

चोट के बावजूद खेलना जारी रखा
इस टक्कर के बाद कुछ देर के लिए खेल को रोकना पड़ गया। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने नाक से खून को साफ कर पट्टी लगाकर खेलना जारी रखा लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपने आप नीचे गिर गए। इसके बाद फिर से खेल को रोकना पड़ा गया।

इस टक्कर के कारण रोकना पड़ा खेल
माजिद हुसैनी और अलिर्जा की यह टक्कर मैच के 9वें मिनट में हुआ जब वह इंग्लैंड के राइट विंग की तरफ से आ रही गेंद को बचाने की कोशिश में थे। इस दौरान अपनी पोजीशन पर खड़े अलिर्जा की तरफ माजिद तेजी के साथ और लेकिन कोशिश करने के बावजूद वह खुद को नहीं संभाल सके।

स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा वापस
अर्लिजा के मैदान पर गिरने के बाद फौरन मेडिल टीम आई और उन्हें स्ट्रेचर पर उठाकर वापस ले गई। वहीं इसके बाद उनके सब्सिट्यूट होसेन हुसैनी ने ईरान के लिए मोर्चा और खेल को आगे बढ़ाने में मदद की।

फीफा नियम के अनुसार सब्स्टीट्यूट ने संभाला फिर मोर्चा
फीफा के नियम के अनुसार अगर मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के सिर या मुंह पर गंभीर चोट लगती है तो उन्हें तुरंत सब्स्टीट्यूट करना पड़ा है लेकिन अलिर्जा ने ऐसा नहीं किया और खेलने के लिए तुरंत तैयार हो गए। हालांकि वह कुछ देर बाद जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...