15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलएक-दो नहीं, पूरे 33 मैच से अजेय.... भारत ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड,...

एक-दो नहीं, पूरे 33 मैच से अजेय…. भारत ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, हिल गए अंग्रेज

Published on

रांची

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को चौथी पारी में 192 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपने घर में 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

भारतीय टीम ने अपने घर में 33वीं बार चौथी पारी में 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। इन 33 मैचों में से टीम इंडिया ने 30वीं बार जीत दर्ज की है। सिर्फ 3 ही ऐसे मौके रहे जब टीम इंडिया 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को ड्रॉ कराया है। ऐसे में भारतीय टीम का इस मामले में रिकॉर्ड अजेय है, क्योंकि उसे 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक भी बार हार नहीं मिली है।

11 साल बाद टीम इंडिया को मिली जीत
टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को अपने घर में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत मिली थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 2013 में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से धूल चटाई थी।

कैसा रहा मैच का हाल?
रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड ने जो रूट की शतकीय पारी से 353 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 307 रन पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली, लेकिन दूसरी पारी में मेहमान टीम की बल्लेबाजी बहुत की खराब रही और वह सिर्फ 145 रन ही बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने मैच में जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...