6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलअब विदेशी टी20 लीग में जलवा बिखेरेंगे मिस्टर IPL, सुरेश रैना की...

अब विदेशी टी20 लीग में जलवा बिखेरेंगे मिस्टर IPL, सुरेश रैना की होगी क्रिकेट में वापसी!

Published on

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना का नाम लंका प्रीमियर लीग 2023 की खिलाड़ियों की नीलामी की सूची में शामिल है। खिलाड़ियों की नीलामी 14 जून को होगी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेटरों की सूची जारी की जो 31 जुलाई से शुरू होने वाले पांच टीम के टूर्नामेंट के दौरान नीलामी में हिस्सा लेंगे।

सुरेश रैना 2008 से 2021 के बीच आईपीएल के प्रत्येक सत्र में खेले। यह 36 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि 2020 में यूएई से स्वदेश लौट आया था जहां कोविड के कारण आईपीएल का आयोजन किया जा रहा था। रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 5500 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें नाबाद शतक भी शामिल है। सीएसके के अलावा रैना आईपीएल में गुजरात लायंस का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

वह घरेलू टूर्नामेंटों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नियमों के अनुसार अन्य देश में फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूपों से संन्यास लेना होगा।

शानदार रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन
पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने भारतीय टीम का तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मुकाबले खेले हैं। रैना ने 18 टेस्ट में 1 शतक और 7 अर्धशतक के बदौलत 768 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 35.3 की औसत से 5615 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 शतक और 36 फिफ्टी देखने को मिली है। इसके अलावा सुरेश ने टी20 में भी 1 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी ठोकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह एक पार्ट टाइम गेंदबाज भी हैं। उनके नाम टेस्ट में 13, वनडे में 36 और टी20 में 13 विकेट हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...