12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलदेश से ज्यादा IPL में खेलना पसंद करते हैं अब खिलाड़ी! ऑस्ट्रेलियाई...

देश से ज्यादा IPL में खेलना पसंद करते हैं अब खिलाड़ी! ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का यह कैसा बयान?

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने खिलाड़ियों के समय पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एकाधिकार को खत्म कर दिया है और उन्होंने कहा कि भविष्य में खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर राष्ट्रीय टीम को महत्व देने के लिए मनाना चुनौती होगा। कमिंस ने कहा कि आईपीएल ने एक दशक पहले क्रिकेट का परिदृश्य बदल दिया था और ऐसे में वह ट्रेंट बोल्ट के न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुबंध को ठुकरा कर विश्व भर की टी20 लीग में खेलने के फैसले से सहमत दिखे।

भारत के खिलाफ सात जून से ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले कमिंस ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा,‘पिछले कुछ समय से लग रहा था कि ऐसा होने जा रहा है और अब ऐसा हो रहा है।’ उन्होंने कहा,‘खिलाड़ियों के समय पर अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एकाधिकार नहीं रहा। आईपीएल ने एक दशक पहले इसमें बदलाव कर दिया था, लेकिन अब अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं और इसलिए मेरा मानना है कि हमें इसको लेकर सक्रिय होना होगा।’

कमिंस चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी किसी भी अन्य चीज पर राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता दें लेकिन उन्होंने कहा कि मोटी धनराशि वाले फ्रेंचाइजी आधारित लीग के मौजूदा समय में ऐसा करना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा,‘हमें ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने को जितना हो सके उतना खास बनाना होगा। लेकिन यह चुनौती बनने जा रहा है। हमें इसको लेकर गंभीरता से विचार करना चाहिए।’

कमिंस ने इसके साथ ही कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ने द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज को अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। कमिंस ने कहा, ‘हमने भारत को पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था, जो मुझे लगता है कि बहुत से लोग भूल गए हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कारण अब प्रत्येक सीरीज अधिक महत्वपूर्ण बन गई हैं।’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...