15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलअब फॉर्म हासिल करके ही लेंगे दम... रोहित शर्मा ने शुरू की...

अब फॉर्म हासिल करके ही लेंगे दम… रोहित शर्मा ने शुरू की चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी

Published on

मुंबई

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म उनके साथ नहीं है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित बुरी तरह फेल रहे। उससे पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में भी रोहित का बल्ला नहीं बोला। स्थिति यहां तक आ गई कि सिडनी में हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच से उन्हें बाहर बैठना पड़ा। अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी है और उससे पहले भारतीय कप्तान फॉर्म हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

रोहित ने रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस की
रोहित शर्मा मंगलवार को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम के साथ प्रैक्टिस करने पहुंचे। इसका आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर किया गया था। वहां उन्होंने लंबे समय तक बैटिंग की। इस दौरान अजिंक्य रहाणे भी बैटिंग कर रहे थे। रहाणे की कप्तानी में ही मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी में मैदान पर उतरेगी। रहाणे भी टीम इंडिया से बाहर हैं और 2023 में ही अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा?
मुंबई को रणजी ट्रॉफी में अपना अगला मुकाबला जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलना है। रोहित शर्मा का इस मुकाबले में खेलना तय नहीं है। एमसीए के एक सूत्र ने बताया कि शर्मा ने अभी तक अपनी उपलब्धता नहीं बताई है और वह अभी भी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि रणजी ट्रॉफी लीग मैच खेलेंगे या नहीं। रोहित ने आखिरी बार 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था।

चैंपियंस ट्रॉफी पर टिका है भविष्य
37 साल के रोहित शर्मा टी20 से संन्यास ले चुके हैं। रोहित का करियर चैंपियंस ट्रॉफी पर टिका है। वहां खराब प्रदर्शन उनके करियर का अंत कर सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल है। भारत की अगली सीरीज जून में होनी है। टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। अगर रोहित चैंपियंस ट्रॉफी में फॉर्म में होते हैं तभी शायद इंग्लैंड दौरे पर जगह मिल पाएगी।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...