11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलओह विनेश ये क्या हो गया? 150 ग्राम ज्यादा वजन और 140...

ओह विनेश ये क्या हो गया? 150 ग्राम ज्यादा वजन और 140 करोड़ भारतीयों का टूट गया दिल

Published on

नई दिल्ली

ओलंपिक में भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। कुश्ती में पदक सुनिश्चित कर चुकीं विनेश फोगाट अधिक वजन के कारण प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित हो गई हैं। इस खबर ने सभी खेल प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है। माना जा रहा था कि विनेश 50 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतेंगी लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी। विनेश के चाचा और मशहूर कोच महावीर फोगाट ने कहा कि अब इसमें कुछ नहीं हो सकता है।

जानिए हुए क्या
दरअसल, आज विनेश को अपना फाइनल मुकाबला खेलना था। मुकाबले से पहले हर खिलाड़ी का वजन मापा जाता है। इसी वजन माप के दौरान विनेश का का वजन निर्धारित 50 किलोग्राम से 150 ग्राम ज्यादा पाया गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के नियम के अनुसार निर्धारित वजन वेट से ज्यादा वजन होने पर खिलाड़ी को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। नियम के अनुसार विनेश प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। अब उन्हें कोई पदक नहीं मिलेगा।

ना कोई मेडल नहीं..
विनेश के चाचा और मशहूर कुश्ती कोच महावीर फोगाट ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है। अब कोई मेडल नहीं आने वाला है। उन्होंने कहा कि अब कुछ हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने रात में कुछ खाना वाना खा लिया होगा। डाइट के कारण उनका वजन 150 ग्राम बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को इसका बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि कोई हल नहीं हो सकता है। महावीर ने कहा कि अब वह आगे फिर कोशिश करेंगी। 2028 के लिए वो कोशिश करेगी और फिर जोर लगाएंगी। उन्होंने कहा कि नियमो के अनुसार ज्यादा वजन होने के बाद ऐसा होता है। अब कोई उपाय नहीं है।

विनेश ने अपने फाइनल तक के सफर में दुनिया की नंबर एक रेसलर सुसाको को हराकर यहां पहुंचीं थीं। हालांकि, भारतीय दल ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के फैसले का विरोध किया लेकिन नियम के अनुसार इसे ज्यादा तूल नहीं दिया जा सकता है। विनेश जीत के करीब पहुंचकर पदक से दूर रह गईं। अब उन्हें फिर 4 साल का इंतजार करना होगा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...