14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलवन मैन आर्मी जोस बटलर... कोलकाता नाइट राइडर्स के जबड़े से छीना...

वन मैन आर्मी जोस बटलर… कोलकाता नाइट राइडर्स के जबड़े से छीना मैच, जड़ा दमदार शतक

Published on

कोलकाता,

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने सुनील नरेन के शतक से 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्थान ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जोस बटलर के शतक से अंतिम गेंद पर 224 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।इस जीत के साथ ही राजस्थान टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपना नंबर-1 का ताज बरकरार रखा है. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने अब तक 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं. इस जीत के साथ अब राजस्थान टीम अपनी नंबर-1 की पोजिशन मजबूत कर ली है. दूसरी ओर कोलकाता टीम ने अब तक 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं.

ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता टीम ने 224 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसके जवाब में राजस्थान टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई. एक समय टीम ने 186 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए थे और जीत के लिए 15 गेंदों पर 38 रनों की जरूरत थी. उस समय जोस बटलर क्रीज पर थे और उन्होंने हार नहीं मानी. बटलर ने अकेले के दम पर राजस्थान को मैच जिताया. साथ ही उन्होंने अपना भी शतक पूरा किया. बटलर ने 60 गेंदों पर नाबाद 107 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 9 चौके जमाए.

बटलर की पारी के बदौलत राजस्थान ने 8 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. बटलर के अलावा रियान पराग ने 14 गेंद पर 34 रन बनाए. आखिर में रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंदों पर 26 रन जड़े. बटलर और पॉवेल के बीच 27 गेंदों पर 57 रनों की पार्टनरशिप हुई थी, जो बेहद अहम रही. दूसरी ओर केकेआर टीम के लिए हर्षित राणा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए. जबकि वैभव अरोड़ा को 1 सफलता मिली.

नरेन की तूफानी शतकीय पारी से बना बड़ा स्कोर
मैच में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी कोलकाता टीम ने 6 विकेट गंवाकर 223 रन बनाए. टीम के लिए सुनील नरेन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 49 गेंदों पर शतक जड़ दिया. मैच में नरेन ने 56 गेंदों पर कुल 109 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 13 चौके जमाए.जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 30 रन बनाए. दूसरी ओर राजस्थान टीम के सभी गेंदबाजों की जमकर धुलाई हुई. इसी बीच आवेश खान ने किफायती गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके. कुलदीप सेन को भी 2 सफलता मिली. ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...