3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के बाद 9 भारतीय खिलाड़ी ही न्यूजीलैंड आए, 9 लौटे,...

वर्ल्ड कप के बाद 9 भारतीय खिलाड़ी ही न्यूजीलैंड आए, 9 लौटे, 2 कभी भी ले सकते हैं संन्यास

Published on

नई दिल्ली

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे से नई शुरुआत कर रही है। 18 नवंबर से वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में शुरू होने वाली सीरीज में भारत के पास नियमित कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली समेत कुल 7 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। वर्ल्ड कप वाले कुल नौ प्लेयर्स ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलेंगे। दो खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जिनकी ओर से कभी भी संन्यास का ऐलान हो सकता है।

वर्ल्ड कप वाले 9 खिलाड़ी ही न्यूजीलैंड आए
कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप भी खेले थे और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम में होंगे। इनके अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज उमरान मलिक, ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर, स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका दिया गया है। सिराज टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से ही आ रहे हैं, वह स्टैंडबाय थे।

इन खिलाड़ियों ने पकड़ी वापसी की फ्लाइट
रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर वर्ल्ड कप के बाद भारत लौट चुके हैं। शार्दुल ठाकुर बतौर नेट बॉलर जुड़े थे।

डीके और अश्विन ले सकते हैं संन्यास
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक भले ही सेमीफाइनल समेत आखिरी के दो मैच नहीं खेले, लेकिन रविचंद्रन अश्विन तो हर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन दोनों प्रभाव डालने में असफल रहे। शायद यही वजह है कि चलते टूर्नामेंट में जब न्यूजीलैंड टूर के लिए टीम का ऐलान हुआ तो उन्हें कोई जगह नहीं मिली। दिनेश कार्तिक को 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही अनदेखा किया जा रहा था, लेकिन आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बूते उनकी टीम में वापसी हुई। अश्विन का भी कुछ यही हाल है। 36 साल के अश्विन और 37 वर्षीय डीके की टी-20 इंटरनेशनल टीम में वापसी असंभव ही नजर आती है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...