5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलओए कॉन्सटस... यशस्वी जायसवाल ने देसी अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को चिढ़ाकर...

ओए कॉन्सटस… यशस्वी जायसवाल ने देसी अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को चिढ़ाकर लिया बदला

Published on

सिडनी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति हो गई है। खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। इससे पहले टीम इंडिया ने 185 रन का स्कोर पर खड़ा किया था। दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ था तो ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के दौरान यशस्वी जायसवाल और सैम कोन्सटास के बीच एक शानदार बैंटर देखने को मिला, जिसमें यशस्वी ने देसी अंदाज में बदला पूरा किया।

दरअसल जब सैम कोन्सटास बल्लेबाजी कर रहे थे तो भारतीय गेंदबाजी के आगे वह पूरी तरह से असहज दिखे। ऐसे में यशस्वी ने सैम कहा, ‘ओए कोन्सटास शॉट नहीं लग रहे हैं क्या।’ यशस्वी की यह बात स्टंप माइक में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह यशस्वी ने मेलबर्न टेस्ट में सैम की हरकत का बदला पूरा कर लिया।

मेलबर्न में यशस्वी को सैम ने किया था परेशान
बता दें कि मेलबर्न में यशस्वी जायसवाल को सैम कोन्सटास ने खूब परेशान किया था। यशस्वी जब बैटिंग कर रहे थे तो कोन्सटास उनके पास फील्डिंग करते हुए लगातार बोले जा रहे थे। इससे यशस्वी का ध्यान भी भंग हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन सिडनी में यह मौका यशस्वी जायसवाल को मिला जिसे उन्होंने पूरी तरह से भुनाया

दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई टीम इंडिया
वहीं भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो दूसरी पारी में भी वह लड़खड़ा गई है। खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 32 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर खड़े हैं। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत को छोड़कर और कोई भी खिलाड़ी अपना कमाल नहीं दिखा सके। खास तौर से टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...