17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeखेलPAK-अफगान खिलाड़ियों में मारपीट की नौबत, मारने के लिए बल्ला उठाया

PAK-अफगान खिलाड़ियों में मारपीट की नौबत, मारने के लिए बल्ला उठाया

Published on

शारजाह,

एशिया कप 2022 सीजन के सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया है. यह मैच बुधवार (7 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मैच में फैन्स के साथ खिलाड़ियों के बीच भी जमकर लड़ाई देखने को मिली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में एक समय ऐसा भी आया था, जब खिलाड़ियों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई थी. पाकिस्तानी प्लेयर आसिफ अली ने तो अफगानी बॉलर को मारने के लिए बैट तक उठा लिया था. यह सारा माजरा कैमरे में भी कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

आसिफ ने अफगानी बॉलर को मारने के लिए बैट उठाया
दरअसल, यह घटना पाकिस्तानी बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में हुई. तेज गेंदबाज फरीद अहमद की चौथी बॉल पर आसिफ अली ने छक्का जमा दिया था. यहां से पाकिस्तान को जीत के लिए 8 बॉल पर 12 रनों की जरूरत थी और उसके पास 2 ही विकेट बाकी थी. सारी उम्मीद आसिफ अली पर थी, क्योंकि वह अकेले स्पेशल बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे.

ऐसे में फरीद के ओवर की पांचवीं बॉल पर भी आसिफ ने बड़ा हिट लगाया, लेकिन वह बॉल को बाउंड्री के पार नहीं भेज सके और बीच में ही कैच आउट हो गए. इसके बाद अफगान बॉलर ने खुशी के मारे थोड़ा आक्रामक जश्न मनाया, लेकिन इस बात से आसिफ अली बौखला गए. उन्होंने एक हाथ से फरीद को दूर हटाते हुए उन्हें मारने के लिए अपना बल्ला तक उठा लिया था.

मगर इसी बीच अंपायर और बाकी खिलाड़ियों ने बीच में आकर बचाव किया. अन्य खिलाड़ियों और अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को अलग किया. यह लड़ाई इतनी एग्रेसिव थी कि डगआउट में बैठे हसन अली तक मैदान में बीच बचाव के लिए आ गए थे.

टीम इंडिया और अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर
बता दें कि पाकिस्तान की इस जीत के बाद टीम इंडिया और अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर हो गए हैं. जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका टीम का फाइनल तय हो गया है. अब टीम इंडिया और अफगानिस्तान का एक औपचारिक मैच आज (8 सितंबर) को होना है. इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को औपचारिक मुकाबला होगा. इसके बाद दोनों टीमें 11 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी.

पाकिस्तान ने एक विकेट से मैच जीता
बता दें कि मैच में अफगानिस्तान टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 129 रन बनाए थे. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. इसके बाद 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी. टीम ने 118 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे. मगर आखिरी ओवर में नसीम शाह ने लगातार दो छक्के मारकर मैच जिता दिया.

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...