12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलएक ओवर में 6 छक्के खाने वाले पाक गेंदबाज ने लिया संन्यास,...

एक ओवर में 6 छक्के खाने वाले पाक गेंदबाज ने लिया संन्यास, भारत को खूब किया था परेशान

Published on

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अपने देश के लिए 15 साल के करियर को समाप्त करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वहाब हाल के दिनों में राजनीति में शामिल हुए हैं, उन्हें इस साल जनवरी में पंजाब प्रांत का कार्यवाहक खेल मंत्री बनाया गया था। इसी साल पाकिस्तान सुपर लीग के प्रदर्शनी मैच में 38 साल के वहाब रियाज को इफ्तिखार अहमद ने ओवर में 6 छक्के मारे थे।

वहाब रियाज ने क्या कहा?
वहाब रियाज संन्यास की घोषणा बयान जारी करके किया। इसमें उन्होंने कहा- मैं पिछले दो वर्षों से अपनी संन्यास योजनाओं के बारे में बोलता रहा हूं, कि 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का मेरा लक्ष्य है। मैं अब पहले से कहीं अधिक सहज महसूस करता हूं कि मैंने अपने देश और राष्ट्रीय टीम की पूरी सेवा की है। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। इसके साथ ही मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक नए शुरुआत के लिए रोमांचित हूं, जहां मुझे दुनिया की कुछ दर्शकों का मनोरंजन करने और प्रेरित करने की उम्मीद है।’

कैसा रहा इंटरनेशनल करियर
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 2008 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। 2020 में उन्हें आखिरी बार पाकिस्तान के लिए टी20 में खेलने का मौका मिला था। टेस्ट में उनके नाम 83, वनडे में 120 और टी20 में 34 विकेट हैं। बल्ले से भी वहाब ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1200 रन बनाए हैं।

भारत के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन
वहाब रियाज का वनडे में बेस्ट प्रदर्शन भारत के खिलाफ ही रहा है। 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 46 रन देकर भारत के 5 विकेट लिए ते। इसमें वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम शामिल थे। उस टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे युवी को तो वहाब ने पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया था। इसके साथ ही 2015 वर्ल्ड कप में शेन वॉटसन के खिलाफ उनके स्पेल को क्रिकेट के सबसे बेहतरीन स्पेल में गिना जाता है।

Latest articles

नवजोत कौर सिद्धू का मुख्यमंत्री मान पर तीखा हमला, पूछा- ‘किसके इशारे पर हो रही कार्रवाई?’

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...