8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलबांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर पाकिस्तान, बाबर आजम फिर...

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर पाकिस्तान, बाबर आजम फिर फ्लॉप

Published on

रावलपिंडी,

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भी पाकिस्तानी टीम की हालत खराब है. मुकाबले के दूसरे दिन (31 अगस्त) स्टम्प के समय बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए थे. शादमान इस्लाम 6 और जाकिर हसन 0 रन पर नाबाद हैं. बांग्लादेश अब पाकिस्तान से 264 रन पीछे है.

इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. अयूब ने इस दौरान 110 गेंदों का सामना किया और चार चौके के अलावा दो सिक्स लगाया. कप्तान शान मसूद (57 रन, 2 चौके) और आगा सलमान (54 रन, 3 चौके और 2 सिक्स) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच और तस्कीन अहमद ने तीन विकेट चटकाए. नाहिद राणा और शाकिब अल हसन ने एक-एक सफलता हासिल की.

बाबर आजम फिर हुए बल्ले से फेल!
पाकिस्तान के लिए पहली पारी में स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने निराश किया. बाबर क्रीज पर सेट होने के बाद आउट हो गए. बाबर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल रहे. बाबर को शाकिब अल हसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. बाबर ने पहले टेस्ट मैच में भीा निराशाजनक प्रदर्शन किया था. तब बाबर ने पहली पारी में 0 तो दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे.

पहले टेस्ट में मिली थी शर्मनाक हार
बता दें कि बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से हरा दिया था. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली जीत थी. मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 30 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने बगैर विकेट गंवाए हासिल कर मैच अपने नाम किया. पहली बार पाकिस्तान को अपने घर में टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार मिली थी.

 

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...