19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल'पाकिस्तान दौरा या IPL...', इस देश के खिलाड़ियों को खेलने से पहले...

‘पाकिस्तान दौरा या IPL…’, इस देश के खिलाड़ियों को खेलने से पहले मिलेगा ऑप्शन

Published on

नई दिल्ली,

सभी टीमें इस वक्त टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी हैं. कुछ ही दिनों में ऑस्ट्रेलिया में यह टूर्नामेंट शुरू होने वाला है, इस बीच अगले साल का प्रोग्राम भी तय है और उस हिसाब से सभी बोर्ड अपनी तैयारियों में जुटे हैं. न्यूजीलैंड को साल 2023 में पाकिस्तान का दौरा करना है, लेकिन अब इस दौरे में ट्विस्ट आया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को ऑप्शन दिया है कि वह पाकिस्तान के दौरे या फिर इंडियन प्रीमियर लीग-2023 में से किसी एक को चुन सकेंगे. क्योंकि दोनों सीरीज़ एक ही वक्त पर हो सकते हैं, ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस ऑप्शनल रखने का फैसला किया है.

साल 2023 में न्यूजीलैंड की टीम को 13 अप्रैल से 7 मई के बीच पाकिस्तान का दौरा करना है, यहां पर कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में मैच खेले जाने हैं. जिसमें टेस्ट, टी-20 और वनडे के मुकाबले जारी हैं. अप्रैल-मई के महीने में ही आईपीएल भी होता है, ऐसे में यह सामान होना लाजिमी है.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष डेविड व्हाइट का कहना है कि हमें उम्मीद है कि हमारी पूरी ताकतवर टीम ही पाकिस्तान का दौरा करेगी. लेकिन खिलाड़ियों का फैसला ही आखिरी होगा कि वह पाकिस्तान दौरे और आईपीएल 2023 में से क्या चुनते हैं.

आपको बता दें कि पाकिस्तान में अक्सर सुरक्षा का मसला रहता है, इसी वजह से लंबे वक्त से यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं हुआ था. हाल ही में कई टीमों ने यहां पर दौरा करना शुरू किया था, ऐसे में अब चीज़ें पटरी पर आने लगी हैं. लेकिन अभी भी पूरी तरह से सभी टीमें यहां का दौरा नहीं कर रही हैं.

न्यूजीलैंड को साल 2021 में भी पाकिस्तान का दौरा करना था, जहां उसे वनडे सीरीज खेलनी थी. लेकिन ऐन मौके पर न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द करने का फैसला किया था. अभी पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में ही है और वहां ट्राई-सीरीज़ खेल रही है. दोनों टीमें इसके बाद टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगी.

 

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...