12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeखेलAsia Cup की मेजबानी के प्रस्ताव से खफा पाकिस्तान, श्रीलंका से वनडे...

Asia Cup की मेजबानी के प्रस्ताव से खफा पाकिस्तान, श्रीलंका से वनडे सीरीज खेलने से किया मना

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एशिया कप की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाने के कारण श्रीलंका क्रिकेट (SLC) से नाराज है। उसने श्रीलंका में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। पीटीआई ने जानकारी दी है कि पीसीबी के सूत्रों के अनुसार श्रीलंका ने एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करने की इच्छा जताई है, जिससे इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास पैदा हो गई।

सूत्रों ने कहा,‘‘ इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच खटास पैदा होने का एक उदाहरण पीसीबी का श्रीलंका में अगले महीने एकदिवसीय श्रृंखला खेलने से इन्कार करना है।’’ पाकिस्तान को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Cycle) के अगले चक्र के तहत इस साल जुलाई में दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करना है।

पीसीबी ने प्रस्ताव पर विचार करने को कहा था
श्रीलंका ने इसके साथ ही वनडे श्रृंखला खेलने का प्रस्ताव भी पीसीबी के सामने रखा था, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने पुष्टि की कि पीसीबी ने शुरू में कहा था कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेगा, लेकिन अब उसने इसे नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा,‘‘यह स्पष्ट संकेत है कि पीसीबी सितंबर में एशिया कप की की मेजबानी करने की श्रीलंका क्रिकेट की पेशकश से खुश नहीं है, जबकि इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने की बारी पाकिस्तान की है।’’

बांग्लादेश और अफगानिस्तान बोर्ड से भी खुश नाखुश
सूत्र ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी एशिया कप के मुद्दे पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान बोर्ड से भी खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, “सेठी को उम्मीद थी कि श्रीलंका, जिसके साथ पाकिस्तान के लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और अन्य एशियाई क्रिकेट परिषद बोर्ड के सदस्यों को पाकिस्तान का प्रस्ताव मानने के लिए मनाएंगे। हाल के दिनों के घटनाक्रम से वह निराश हैं। खासकर इस बात से कि इनमें से कुछ बोर्ड प्रमुख आईपीएल फाइनल के लिए भारत गए और बीसीसीआई सचिव जय शाह से मिले।”

एशिया कप और विश्व कप को लेकर कड़े फैसले की तैयारी
पीसीबी ने भारतीय मीडिया रिपोर्टों का जवाब नहीं दिया है कि बीसीसीआई और जय शाह ने सेठी के हाइब्रिड मॉडल प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और चाहते हैं कि एशिया कप श्रीलंका में आयोजित किया जाए, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अगर भारतीय बोर्ड एशिया कप पर अपना रुख नहीं बदलता है तो पीसीबी अब एशिया कप और विश्व कप को लेकर कुछ कड़े फैसलों की तैयारी कर रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...