22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलजिस मैदान में भारत ने AUS को धोया, वहां इंग्लैंड से पिटा...

जिस मैदान में भारत ने AUS को धोया, वहां इंग्लैंड से पिटा पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक तरफ क्वालिफाइंग राउंड चल रहा है, तो दूसरी तरफ बड़ी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं. भारत ने सोमवार को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और 6 रनों से जीत दर्ज की. ब्रिस्बेन के इसी मैदान में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला, जिसमें उसे 6 विकेट से हार मिली.

19 ओवर के इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से इस मैच में शान मकसूद ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम इस मैच में नहीं खेले.

पाकिस्तान के लिए इस मैच में मुश्किल यह रही कि हर बल्लेबाज को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन कोई उसे भुना नहीं सका और बड़े स्कोर से चूक गया. आखिरी में मोहम्मद वसीम ने ताबड़तोड़ 26 रन बनाए और पाकिस्तानी टीम 160 के स्कोर तक पहुंची.

वहीं अगर इंग्लैंड की बात करें तो उसने 15 ओवर के भीतर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया, इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 24 बॉल में 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. जबकि सैम कुरेन ने भी 14 बॉल में 33 रन बना डाले और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई.

पाकिस्तान के लिए इस मैच में बड़ी बात यह रही कि चोट के बाद शाहीन आफरीदी ने मैदान में वापसी की. जुलाई के बाद से शाहीन ने कोई मैच नहीं खेला था, यहां उन्होंने 2 ओवर फेंके और सिर्फ 7 ही रन दिए. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात
अगर इसी मैदान पर हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया 180 रन बना पाई. भारत की ओर से केएल राहुल ने 57, सूर्यकुमार यादव ने 50 रनों की पारी खेली. वहीं, मोहम्मद शमी ने सिर्फ एक ओवर में 3 विकेट लिए. टीम इंडिया का दूसरा वॉर्म-अप मैच 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...