3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, चार खिलाड़ियों की वापसी, एक...

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, चार खिलाड़ियों की वापसी, एक तो 29 महीने बाद आया

Published on

नई दिल्ली:

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान हो गया है। पाकिस्तान की मेजबानी में ही 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। हालांकि टूर्नामेंट का मॉडल हाइब्रिड है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया और उसके मैच यूएई में होंगे। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। 2017 में हुए आखिरी टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

खुशदिल और फहीम की वापसी
विस्फोटक बल्लेबाज खुशदिल शाह और ऑलराउंडर फहीम अशरफ की पाकिस्तानी टीम में वापसी हुई है। 31 साल के ऑलराउंडर फहीम ने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला था। वह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ही एशिया कप में था। बाएं हाथ के बल्लेबाज खुशदिल की बात करें तो वह लंबे समय से वनडे में नहीं खेले हैं। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 2022 अगस्त में आखिरी वनडे मैच खेला था। 10 मैच के वनडे करियर में उनके नाम 199 रन हैं।

अब्दुल्ला शफीक हुए ड्रॉप
पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक को ड्रॉप कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर वह लगातार तीन वनडे में खाता खोले बिना आउट हुए थे। उनकी जगह फखर जमान की वापसी हुई है। फखर ने 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला था। वह 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान की जीत के हीरो भी थे। उस मैच में फखर के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। साउद शकील ने भी 2023 वर्ल्ड कप के बाद वनडे नहीं खेला है। पाकिस्तान की टीम चैंपियन ट्रॉफी के ग्रुप ए में है। 19 फरवरी को टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। उसके बाद 23 को भारत के खिलाफ उसका मुकाबला है। 27 फरवरी को टीम रावलपिंडी में बांग्लादेश से खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (कप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...