8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप जीतने के लिए रोजे रख रही पाकिस्तानी टीम, 20 साल...

वर्ल्ड कप जीतने के लिए रोजे रख रही पाकिस्तानी टीम, 20 साल पुरानी हर चीज दोहरा रहे

Published on

मेलबर्न

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उसका पहला वर्ल्ड कप 1992 में मिला था। रंगीन कपड़ों में खेले गए 50 ओवर फॉर्मेट में इमरान खान की टीम ने चमत्कार किया था। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार तब रमजान का पाक महीना चल रहा था। टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम और सपोर्ट स्टाफ के अधिकतर मेंबर्स रोजा रखते थे। अब 20 साल बाद एकबार फिर वही कहानी दोहराई जा रही है। इस बार भी बाबर आजम की टीम ठीक इमरान खान जैसा ही चमत्कार करते हुए फाइनल तक पहुंची है। इतना ही नहीं इस बार भी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैच के अलावा बाकी दिनों में रोजा रख रहे हैं।

पाकिस्तानी सपोर्ट स्टाफ के एक मेंबर ने मीडिया से बातचीत में रोजे वाली बात कही है। दैनिक जागरण में छपी खबर के मुताबिक, ‘पाकिस्तानी टीम से जुड़े सूत्र ने बताया कि 1992 में रमजान का महीना था और हमने खिताब जीता था। इस बार वर्ल्ड कप के दौरान भले ही रमजान नहीं चल रहा, लेकिन टीम के अधिकतर खिलाड़ी मैच के अलावा बाकी दिनों में रोजे रख रहे हैं। उनका मानना है इससे उन्हें फायदा होगा।

1992 और 2022 में कई समानताएं
MCG में खेले गए ओपनिंग मैच में हार
ग्रुप स्टेज में मिली भारतीय टीम से मात
लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
सिर्फ 1 एक्स्ट्रा पॉइंट के साथ आखिरी दिन अंतिम-4 का टिकट
MCG में इंग्लैंड से फाइनल मुकाबला
तब इंग्लैंड जीता था फाइनल, इस बार क्या होगा?

फाइनल में 95 परसेंट बारिश की उम्मीद
रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल और अगले दिन ‘रिजर्व डे’ में बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे इन दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है। इस समय मेलबर्न में रविवार को बारिश की 95 प्रतिशत संभावना है, जिसमें 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के हवाले से कहा गया है, ‘बारिश आने की आशंका बहुत ज्यादा है। गरज के साथ तेज बारिश पड़ने की आशंका काफी अधिक है।’ दुर्भाग्य से मैच के लिए सोमवार को रखे गए ‘रिजर्व डे’ में भी बारिश की आशंका 95 प्रतिशत है जिसमें पांच से 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...