8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेल'पाकिस्तानी' लेगा भारत से लोहा, जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ T-20 सीरीज...

‘पाकिस्तानी’ लेगा भारत से लोहा, जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ T-20 सीरीज में फेंका तुरुप का इक्का

Published on

हरारे:

अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ छह जुलाई से यहां शुरू होने वाली पांच मैच की टी-20 सीरीज के लिए सोमवार को जिम्बाब्वे की युवा टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बेल्जियम में जन्में अंतुम नकवी को भी टीम में शामिल किया है। वह हालांकि नागरिकता की स्थिति की पुष्टि होने पर ही टीम से जुड़ेंगे। नकवी के माता पिता पाकिस्तान मूल के है, लेकिन उनका जन्म ब्रसेल्स (बेल्जियम) में हुआ था। वह इसके बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा व्यक्त की और देशीयकरण के लिए आवेदन करने के बाद उनके चयन पर विचार किया गया है।

जिम्बाब्वे हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था। चयनकर्ताओं ने नए मुख्य कोच जस्टिन सेमन्स और कप्तान रजा के नेतृत्व में युवा युवा खिलाड़ियों को टीम में चुना है। दाएं हाथ के 38 वर्षीय बल्लेबाज रजा के पास 86 मैचों का अनुभव है। वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनके बाद 29 वर्षीय ल्यूक जोंगवे हैं, जिन्होंने 63 मैच खेले हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी को भी टीम में जगह मिली है जबकि देश के दिग्गज क्रेग एर्विन और सीन विलियम्स के नाम पर चयन के लिए विचार नहीं किया गया।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनाथन, चतारा तेंडाई, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, मदांडे क्लाइव, माधेवेर वेस्ली, मारुमनी तादिवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजारबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायोन, नकवी अंतुम, नगारवा रिचर्ड , लायन मिल्टन

भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...