18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलघर में ही PAK की किरकिरी, इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में धोया,...

घर में ही PAK की किरकिरी, इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में धोया, बना इतिहास

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्डकप से पहले भारत ने लगातार दो सीरीज़ अपने नाम कर ली हैं, पहले ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को भी मात दे दी है. लेकिन भारत का पड़ोसी पाकिस्तान अपने ही घर में हार गया है. इंग्लैंड ने 7 टी-20 मैच की एक बड़ी सीरीज़ को 4-3 से अपने नाम कर लिया है और इतिहास रच दिया है.

रविवार को लाहौर में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज़ का आखिरी टी-20 मैच खेला गया. यहां इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 209 का स्कोर बनाया, जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 142 रन ही बना पाई. इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान ने 78 रनों की कमाल की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

अंत में एक बार फिर हैरी ब्रूक चमके, जिन्होंने 29 बॉल में 46 रन बनाए. इसमें 1 चौका और 4 छक्के लगाए. इन्हीं धमाकेदार पारियों के दमपर इंग्लैंड 209 के स्कोर तक पहुंचा. अगर पाकिस्तान की बात करें तो मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी यहां फेल हुई, दोनों दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए, जिसकी वजह से पाकिस्तान की बल्लेबाजी की पोल खुल गई.

पाकिस्तान की तरफ से शान मसूद ने 56 रनों की पारी खेली, लेकिन यह 43 बॉल में खेली गई पारी थी. ऐसे में बड़े स्कोर का पीछा करते हुए यह काफी धीमी पारी साबित हुई, पाकिस्तान की ओर से सिर्फ 3 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. यही कारण रहा कि पाकिस्तान 20 ओवर में सिर्फ 142 रन ही बना पाया.

कराची और लाहौर में खेली गई इस टी-20 सीरीज में कमाल के मैच देखने को मिले. पूरी सीरीज में जमकर रन बरसे, दोनों ही टीमों की ओर से बल्लेबाजों और बॉलर्स ने कहर बरपाया. सीरीज़ भी बराबरी पर चल रही थी और फिर रविवार को यहां फाइनल मुकाबला हुआ. इंग्लैंड कई साल के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने आया था, जहां उसने सीरीज़ अपने नाम की.

पाकिस्तान-इंग्लैंड सीरीज़ का नतीजा
• पहला टी-20: इंग्लैंड 6 विकेट से जीता
• दूसरा टी-20: पाकिस्तान 10 विकेट से जीता
• तीसरा टी-20: इंग्लैंड 63 रनों से जीता
• चौथा टी-20: पाकिस्तान 3 रनों से जीता
• पांचवां टी-20: पाकिस्तान 6 रनों से जीता
• छठा टी-20: इंग्लैंड 8 विकेट से जीता
• सातवां टी-20: इंग्लैंड 67 रनों से जीता

 

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...