15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलपंड्या पर बुरी तरह भड़के पठान, ईशान-श्रेयस को लेकर BCCI पर साधा...

पंड्या पर बुरी तरह भड़के पठान, ईशान-श्रेयस को लेकर BCCI पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (28 फरवरी) को भारतीय खिलाड़ियों की वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी थी. बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी. ग्रेड A+ में चार, A में छह, ग्रेड B में पांच और ग्रेड C में सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. खिलाड़ियों के साथ यह करार अक्टूबर 2023 से लेकर सितबंर 2024 तक के लिए है.

हार्दिक पंड्या को लेकर इरफान ने उठाए सवाल
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की बड़ी बात यह रही कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को इसमें जगह नहीं मिली है. दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने की सजा मिली है. अब पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध नहीं दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

इरफान ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों के लिये यह मानदंड क्यों नहीं था. गौरतलब है कि बीसीसीआई ने ईशान और श्रेयस के केंद्रीय अनुबंध रद्द कर दिए, जबकि 2018 से एक भी टेस्ट नहीं खेले पंड्या को ग्रेड-ए का अनुबंध दिया गया.

इरफान ने X पर लिखा, ‘ईशान किशन और श्रेयस अय्यर प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उम्मीद है कि मजबूती से वापसी करेंगे. यदि हार्दिक जैसे खिलाड़ी लाल गेंद क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं, तो क्या उन्हें और उनके जैसे खिलाड़ियों को नेशनल ड्यूटी पर नहीं होने पर व्हाइट बॉल वाले घरेलू क्रिकेट में भाग लेना चाहिए? यदि यह सभी पर लागू नहीं होता है, तो भारतीय क्रिकेट मनचाहे परिणाम नहीं हासिल कर पाएगा.’

ईशान किशन पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरा छोड़ने के बाद झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं आए. उन्होंने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी, जिसमें वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे. वहीं श्रेयस अय्यर भी बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल खेलने मुंबई टीम से नहीं जुड़े. जबकि ग्रोइन की चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम से बाहर थे.

ऐसा रहा इरफान का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
इरफान ने 2003 से 2008 के दौरान टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट मैचों में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने 31.57 की औसत से 1105 रन बनाने के अलावा 100 विकेट भी हासिल किए. अपने टेस्ट करियर के दौरान उन्होंने सात बार पारी में पांच विकेट जबकि मैच में दो बार दस विकेट झटके. इसके अलावा इरफान पठान ने 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल में भी शिरकत किया.

वनडे इंटरनेशनल में इरफान पठान ने पांच अर्धशतकों की मदद से 1544 रन बनाए और 173 विकेट लिए. टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो, इरफान पठान के नाम पर 28 विकेट के अलावा कुल 172 रन भी दर्ज हैं. यही नहीं इरफान पठान ने जम्मू कश्मीर की टीम को भी कोचिंग दी है. उमरान मलिक, अब्दुल समद जैसे युवा खिलाड़ियों को निखारने में इरफान पठान का भी अहम रोल रहा है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...