11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeखेलPCB ने बढ़ाई पाक खिलाड़ियों की सैलरी, फिर भी भारतीय क्रिकेटरों से...

PCB ने बढ़ाई पाक खिलाड़ियों की सैलरी, फिर भी भारतीय क्रिकेटरों से कोसों पीछे

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों के लिए नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दे दिया है। पाक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को लाहौर कैंप में कॉन्ट्रैक्ट दे भी दिए गए हैं। कुछ खिलाड़ियों ने इसपर साइन कर दिए था। वहीं कुछ ने रिव्यू करने के लिए समय मांगा था, उन्होंने भी अब कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया है। जून में ही पीसीबी ने घोषणा की थी कि पुरुष खिलाड़ियों की सैलरी में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। नया कॉन्ट्रैक्ट 1 जुलाई से लागू होगी।

कितने पैसे मिलेंगे?
एक खिलाड़ी को अब एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 762,300 से 8,38,000 लेकर पाकिस्तानी रुपये और वनडे खेलने के लिए 5,15,000 रुपये मिलेंगे। इससे पहले एक क्रिकेटर को 50 ओवर के प्रारूप के लिए 468,815 पाकिस्तानी रुपये की मैच फीस मिलती थी। दूसरी ओर, एक खिलाड़ी को पिछले सीजन के 3,38,250 रुपये की तुलना में T20I के लिए 3,72,075 रुपये मिलेंगे।

भारतीय रुपये के हिसाब से एक पाकिस्तानी रुपया 0.37 पैसे के बराबर होता है। यानी पाक खिलाड़ी को टेस्ट खेलने के लिए भारतीय के हिसाब से करीब 3 लाख रुपये मिलेंगे। वनडे के लिए उन्हें 1.9-1.9 और टी20 के लिए 1.38 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रति माह रिटेंशन फीस भी मिलेगी। रेड बॉल के टॉप खिलाड़ी के लिए यह करीब 3.88 लाख और सफेद बॉल के लिए 3.5 लाख भारतीय रुपये होगी। एक साल में टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों की रिटेंशन फीस करीब 47 लाख रुपये होगी।

भारत पाकिस्तान के खिलाड़ियों में कितना अंतर
भारत के खिलाड़ियों के पाकिस्तान की तुलना करें तो अंतर जमीन-आसमान का हो जाता है। बीसीसीआई अपने टॉप खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए 7 करोड़ रुपये सालाना देती है। खिलाड़ी 4 कैटेगरी में बांटे जाते हैं। सबसे कम रिटेंशन फीस 1 करोड़ रुपये होती है। भारत के लिए सबसे कम रिटेंशन फीस पाने वाले खिलाड़ी को भी पाकिस्तान के टॉप खिलाड़ी से दोगुने पैसे मिलते हैं। वहीं मैच फीस की बात करें तो टेस्ट खेलने पर 15 लाख, वनडे खेलने पर 6 लाख और टी20 खेलने पर 3 लाख रुपये एक खिलाड़ी को मिलते हैं। 5 टेस्ट मैच खेलने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी को जितनी मैच फीस मिलेगी, उतना भारतीय खिलाड़ी एक मैच से कमा लेता है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...