14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेललोगों को तो कहने की आदत है... कैच छोड़ने पर क्या बोलीं...

लोगों को तो कहने की आदत है… कैच छोड़ने पर क्या बोलीं अर्शदीप सिंह की मां?

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप में रविवार रात अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में एक आसान कैच छोड़ दिया। इस कैच को टपकाने से भारत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ सुपर-4 का मुकाबला 5 विकेट से हार गया। अब बीते 24 घंटे से अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है। कैच छोड़ने के बाद ट्रोलर्स ने अर्शदीप के विकिपीडिया पेज पर खालिस्तानी लिख दिया। उन्हें देशद्रोही कहकर जलील किया जा रहा है। इस बीच इस युवा क्रिकेटर के मां-बाप का पहला बयान सामने आया है।

‘लोग मेरे बेटे से प्यार करते हैं’
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए अर्शदीप सिंह की मां दलजीत कौर ने कहा, ‘हमने पहला मैच भी देखा और दूसरा मैच भी अच्छा था, लेकिन मैदान पर ऐसी गलतियां होती हैं और किसी से भी हो सकती हैं। लोगों को कहने की आदत है, कहने दो। अगर लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे उससे (अर्शदीपर) प्यार करते हैं।’

अर्शदीप ने कब टपकाया था कैच?
तब 18वां ओवर चल रहा था। रवि बिश्नोई ने ओवर की तीसरी गेंद फेंकी। आसिफ अली ने ऑफ स्टंप के बाहर तेज लेग स्पिन बॉल को मिड विकेट और डीप स्क्वायर लेग के बीच कहीं मारने की कोशिश की। जोरदार स्लॉग स्वीप लगाने के चक्कर में बॉल शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े अर्शदीप सिंह के पास गई, उनके पास कैच लेने का भरपूर समय था। मगर गेंद हाथ से छिटक गई। मिड ऑफ पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा झल्ला उठे। स्टेडियम में बैठे भारतीय समर्थकों के चेहरे पर निराशा स्पष्ट नजर आ रही थी।

अर्शदीप के पक्ष में पंजाब के नेता
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह समेत पंजाब के कई नेताओं ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तो अर्शदीप की फोटो को ही अपनी डीपी बना ली है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब के खेलमंत्री गुरमीत सिंह मीत और भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने भी 23 वर्ष के इस क्रिकेटर का बचाव किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा, ‘खेल में यह सब (कैच छूटना) होता रहता है। हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए। अर्शदीप को निराश होने की जरूरत नहीं है। उसके सामने लंबा और सुनहरा करियर है।’भारत ने टॉस गंवाकर विराट कोहली के अर्धशतक के बूते स्कोरबोर्ड पर 181 रन टांगे थे, जिसे पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शानदार अर्धशतक जड़ अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...