18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलसोशल मीडिया से नहीं चुनी जाती प्लेइंग 11, गौतम गंभीर ने दूसरे...

सोशल मीडिया से नहीं चुनी जाती प्लेइंग 11, गौतम गंभीर ने दूसरे टेस्ट से पहले दिखाए कड़े तेवर…केएल राहुल का किया सपोर्ट

Published on

पुणे ,

बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम पुणे में 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खेलने उतरेगी. इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने आज (23 अक्टूबर) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां उन्होंने ऋषभ पंत की वापसी, केएल राहुल के फॉर्म और टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 को लेकर बात की.

गौतम गंभीर ने इस दौरान कहा कि शुभमन गिल निश्चित तौर पर प्लेइंग इलेवन में आएंगे, पर अभी यह डिसाइड नहीं हुआ है. कल सुबह देखकर इस पर फैसला करेंगे. गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलोचनाओं से घिरे बल्लेबाज केएल राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि टीम प्रबंधन की राय मायने रखती है, न कि सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना. इस दौरान गंभीर ने यह भी कहा कि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बारे में नहीं सोच रहे, न्यूजीलैंड के खिलाफ ये दो टेस्ट हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं. गंभीर ने पुष्टि की कि पंत दूसरे टेस्ट में भारत के लिए विकेटकीपिंग करेंगे.

दरअसल, केएल राहुल बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए थे और दूसरे टेस्ट में 12 रन बनाकर पवेल‍ियन लौट गए थे. वहीं भारतीय टीम यह मैच आठ विकेट से हार गई थी. लेकिन, अब गंभीर के बयान से ऐसा लगता है कि केएल राहुल को लंबे समय तक टीम इंड‍िया के मैनेजमेंट ने मौका देने का फैसला कर लिया है.

दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर जब गंभीर से टीम में राहुल के स्थान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया का कोई मतलब नहीं है. टीम मैनेजमेंट और लीडरश‍िप ग्रुप क्या सोचता है, यह बहुत महत्वपूर्ण है. वह वाकई अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, कानपुर में (बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल विकेट पर) उन्होंने अच्छी पारी खेली थी.’

राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 68 रनों की पारी खेली थी. गंभीर ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि वह जानते होंगे कि उन्हें बड़े रन बनाने हैं और उनके पास रन बनाने की क्षमता है. इसलिए टीम ने उनका समर्थन किया है…आखिरकार, हर किसी का मूल्यांकन किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मूल्यांकन किया जाता है.’

पहले टेस्ट में सरफराज खान के पहले शतक ने राहुल के लिए काम कठिन कर दिया है और कर्नाटक का यह खिलाड़ी दूसरे मैच में खेलने पर अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेगा.गंभीर ने बेंगलुरु में मिली हार के बारे में कहा, ‘हमें बेंगलुरू में जो हुआ उसे भी सहना पड़ा. हमने शेष ढाई दिनों तक बल्लेबाजी करने का कोई इरादा नहीं दिखाया.’ बेंगलुरु में भारत पहली पारी में 46 रनों पर ढेर हो गया था, जो घरेलू मैदान पर उसका अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर था.

केएल राहुल के रिटायरमेंट की उड़ी अफवाह
केएल राहुल ने बेंगलुरु टेस्ट के बाद पिच को छू कर उसे प्रणाम किया था. इसके बाद उनके रिटायरमेंट की अफवाह उड़ गई. राहुल का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. हालांकि इस दौरान केएल राहुल की ओर से कोई बयान नहीं आया. केएल राहुल ब 53 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान आठ शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं. राहुल ने इस दौरान 2981 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट टेस्ट स्कोर 199 रन है.

Latest articles

एचएमएस यूनियन ने बीएचईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन (एचएमएस) ने बीएचईएल (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक...

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...