18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलफाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, आम दर्शकों के बीच लिया...

फाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, आम दर्शकों के बीच लिया मैच का लुत्फ

Published on

अहमदाबाद

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने स्टेडियम जरूर पहुंचे, लेकिन जीत के रथ पर सवार रोहित शर्मा एंड कंपनी तीसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई। अहमदाबाद स्थित अपने ही नाम के दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में पीएम मोदी के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पॉलिटिक्स के साथ-साथ बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री के भी कई बड़े नाम स्टेडियम आए हुए थे। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए। मगर ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट का अपना सबसे बेहतरीन खेल दिखाते हुए हिंदुस्तानियों का सपना चकनाचूर कर दिया।

सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
मैच की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारतीय टीम को शुभकामनाएं भी दीं थी। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘टीम इंडिया को शुभकामनाएं। 140 करोड़ भारतीय आपका हौसला बढ़ा रहे हैं। आप खूब चमकें, अच्छा खेलें और खेलभावना को बरकरार रखें।’ 1 लाख 32 हजार दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम ‘नीले समंदर’ सा नजर आ रहा है। हर कोने में ब्लू जर्सी पहने फैंस नजर आ सकते हैं। मैच के सुचारु संचालन के लिए गुजरात पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। मैदान, टीम, अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की देखभाल के लिए तकरीबन पांच हजार पुलिसवालों की तैनाती की गई है।

सूर्य किरण एक्रोबैटिक शो
फाइनल से पहले इंडियन एयरफोर्स की सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम ने खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों का मन मोह लिया। भारतीय वायुसेना के कुल नौ हॉक एमके-132 एसकेएटी विमानों ने इतिहास रचा क्योंकि यह पहला अवसर था, जब उन्होंने भारत में किसी क्रिकेट मैच से पहले हवाई शो का प्रदर्शन किया। इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि यह विश्व कप का फाइनल था। भारतीय वायुसेना के 52वें स्क्वाड्रन का हिस्सा सूर्य किरण टीम के पायलटों ने 132000 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस से पहले 10 मिनट का कार्यक्रम पेश किया। आमतौर पर 13 पायलटों से बनी एसकेएटी टीम में से केवल नौ ही अपने हॉक एडवांस ट्रेनर जेट में किसी समय प्रदर्शन करते हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...