10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलशाकिब अल हसन पर उंगली उठाना एलन डोनाल्ड को पड़ा भारी, बांग्लादेश...

शाकिब अल हसन पर उंगली उठाना एलन डोनाल्ड को पड़ा भारी, बांग्लादेश क्रिकेट में इस्तीफे का दौर शुरू

Published on

नई दिल्ली:

बांग्लादेश का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी क्वालीफाई करना मुश्किल दिख रहा है। इस बीच श्रीलंका के खिलाफ उसके मैच में जमकर बवाल भी हुआ। कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इस विवाद पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड ने उंगली उठाई थी। अब उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम मीटिंग में यह जानकारी दी।

डोनाल्ड ने क्या कहा था?
श्रीलंका और बांग्लादेश के मुकाबले के ठीक बाद होटल में एलन डोनाल्ड ने एक इंटरव्यू किया था। क्रिकब्लॉग को उस इंटरव्यू में साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे डोनाल्ड ने कहा, ‘मैं यह देखकर काफी निराश था। मैं समझ सकता हूं कि शाकिब ने मौका देखा। उनके शब्द थे- मैं जीतने के लिए सब कुछ कर रहा था। आप मेरी आवाज से समझ सकते हैं कि मुझे यह पसंद नहीं है। मुझे देखना मेरे लिए काफी मुश्किल था।’

बोर्ड ने स्पष्टीकरण तो दिया इस्तीफा
बीसीबी ने 6 नवंबर को दिल्ली में विश्व कप मैच के बाद एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट आउट पर उनकी टिप्पणियों के लिए बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड से स्पष्टीकरण मांगा था। उसके कुछ घंटे बाद ही डोनाल्ड के पद छोड़ने की खबरें आ गईं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप के ठीक बाद डोनाल्ड बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ देंगे। टीम को अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को खेलना है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा- हां, उन्होंने (डोनाल्ड) टीम मीटिंग के दौरान हमें सूचित किया कि वह इस विश्व कप के बाद हमारे साथ नहीं रहेंगे।’ 57 साल के डोनाल्ड मार्च 2022 में बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाजी कोच बने थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...