11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलनहीं सुधरेगा कंगाल पाकिस्तान, कश्मीर में आतंकी हमलों के चलते टी20 विश्व...

नहीं सुधरेगा कंगाल पाकिस्तान, कश्मीर में आतंकी हमलों के चलते टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच रद्द हो, उद्धव सेना की डिमांड

Published on

मुंबई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के एक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें शिवसेना यूटीबी नेता ने जम्मू-कश्मीर में हाल के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर मौजूदा टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रद्द करने की मांग की है। भारत ने नौ जून को न्यूयॉर्क में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप ए का मैच जीता। दोनों टीमें अगर आगे बढ़ने में सफल रही तो सेमीफाइनल या फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ सकती हैं।

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच रद्द हो
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को लिखे अपने पत्र में कहा कि भारत को जारी हिंसा के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच रद्द कर देना चाहिए। अविभाजित शिवसेना को भारत-पाकिस्तान मुकाबलों का कड़ा विरोध करने के लिए जाना जाता है। उसके कार्यकर्ताओं ने एक बार पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले यहां वानखेड़े स्टेडियम की पिच खोद दी थी।

कश्मीर में आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर के दो दिन पहले कठुआ और डोडा जिलों में आतंकवादियों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इससे पहले रविवार शाम को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जो खाई में गिर गयी। इसमें नौ लोगों की मृत्यु और 33 घायल हो गए थे।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...