5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहेड को ऐसी सजा दो कि कोई भारत के अपमान की जुर्रत...

हेड को ऐसी सजा दो कि कोई भारत के अपमान की जुर्रत न करे… अश्लील जश्न पर भयंकर गुस्से में सिद्धू

Published on

मेलबर्न

भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में संघर्ष कर रही थी। ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल भारतीय उम्मीदों का बोझ अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ रहे थे, जबकि कंगारू पेसर्स बुरी तरह से थके हुए थे। इस पर पैट कमिंस ने पार्ट टाइमर ट्रेविस हेड का इस्तेमाल करने का फैसला किया। उन्होंने गेंद संभालते ही ऋषभ पंत को आउट करा दिया। जब पंत आउट होकर पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे तो ट्रेविस हेड ने सेलिब्रेशन के दौरान गंदा इशारा किया, जो किसी भी भारतीय को पसंद नहीं आया।

मैच खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड और कप्तान पैट कमिंस ने उस पर सफाई दी, लेकिन यह कतई बर्दाश्त करने वाली बात नहीं थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर और पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए न केवल क्रिकेट को शर्मसार करने की बात कही, जबकि साथ ही 150 करोड़ भारतीयों का अपमान भी बताया। उन्होंने साथ ही ट्रेविस हेड को सजा देने की भी मांग की है।

नवजोत सिंह सिद्धू बोले- ऐसी सजा दो कि फिर कोई हिम्मत न करे
सिद्धू ने एक्स पर लिखा- मेलबर्न टेस्ट के दौरान ट्रेविस हेड का गंदा सेलिब्रेशन जेंटलमैन खेल के लिए नहीं है… यह सबसे खराब उदाहरण प्रस्तुत करता है, जब बच्चे, महिलाएं, युवा और बूढ़े खेल देख रहे हों… इस कटु आचरण ने किसी व्यक्ति (ऋषभ पंत) का नहीं बल्कि 1.5 अरब भारतीयों के राष्ट्र का अपमान किया है… उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण के रूप में काम करेगी, ताकि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न करे!!!”

ट्रेविस हेड सिराज से भिड़ गए थे, विवादों से पुराना नाता
बॉर्डर गास्कर ट्रॉफी में यह दूसरा मौका है, जब ट्रेविस हेड विवादों में आए हैं। इससे पहले वह मोहम्मद सिराज से भिड़ गए थे। 140 रन बनाकर आउट होने के बाद जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो उन्होंने सिराज को कुछ कहा। इस पर सिराज की ओर से भी प्रतिक्रिया आई।बाद में खुद को साफ-पाक दिखाने की कोशिश में हेड ने कहा कि वह सिर्फ सिराज की तारीफ कर रहे थे, लेकिन उन्हें समझ ही नहीं आया। हालांकि, वीडियो में उनकी बॉडी लैंग्वेज को देखने के बाद ऐसा महसूस नहीं हुआ।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...