12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलरोमांचक मैच में हारा पंजाब, शशांक सिंह-आशुतोष शर्मा ने फिर भी दिल...

रोमांचक मैच में हारा पंजाब, शशांक सिंह-आशुतोष शर्मा ने फिर भी दिल जीत लिया

Published on

मुल्लांपुर:

पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए चमत्कारिक रनचेज करने वाली शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की जोड़ी इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वही मैजिक दिखाने से बाल-बाल बच गई। 183 रन के लक्ष्य के जवाब में पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे, लेकिन शशांक (25 गेंद में 46 रन नाबाद)-आशुतोष (15 गेंद में 33 रन नाबाद) मिलकर अनुभवी जयदेव उनादकट के खिलाफ 27 रन ही बना पाए और जीत महज दो रन दूर रह गई। पंजाब एक वक्त 15.3 ओवर में 114 रन पर अपने छह विकेट गंवा चुका था। हार का खतरा मंडरा रहा था, यहां से शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने मिलकर सिर्फ 27 गेंदों पर 66 रन जोड़े। दोनों अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त पावर हिंटिंग दिखाई।

SRH के लिए नीतीश कुमार रेड्डी का अर्धशतकसनराइजर्स हैदराबाद ने युवा नीतिश कुमार रेड्डी की 37 गेंद में संयम से खेली गई 64 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 29 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। हर्षल पटेल और सैम करन ने दो-दो विकेट झटके जबकि कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में कामयाब रही। नीतीश ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और पांच छक्के जड़े। उनके अलावा अब्दुल समद ने 12 गेंद में 25 रन और ट्रेविस हेड ने 15 गेंद में 21 रन का योगदान दिया। जयदेव उनादकट ने पारी की अंतिम गेंद का सामना करते हुए छक्का जड़ा।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...