28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलपीवी सिंधु ने स्ट्रेस फ्रैक्चर में खेलते हुए जीता था गोल्ड, अब...

पीवी सिंधु ने स्ट्रेस फ्रैक्चर में खेलते हुए जीता था गोल्ड, अब बड़े टूर्नामेंट से हुईं बाहर

Published on

नई दिल्ली

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बाएं पैर में ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण आगामी बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता ने ट्विटर पर साझा बयान में पुष्टि की कि वह 2022 विश्व चैंपियनशिप से हट जायेंगी। सिंधु ने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वह बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में सबसे सफल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच पदक जीते हैं – एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक। विश्व चैंपियनशिप 21 अगस्त से 28 अगस्त तक तोक्यो में होगी।

हड्डियों या ऊतक पर अत्यधिक दवाब पड़ने से होने वाले हल्के फ्रैक्चर या सूजन को स्ट्रेस फ्रैक्चर कहते हैं। सिंधु ने बयान में कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मैं शिखर पर हूं। दुर्भाग्य से, मुझे विश्व चैंपियनशिप से हटना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में चोट से दर्द महसूस हुआ। लेकिन अपने कोच, फिजियो और ट्रेनर की मदद से मैंने जितना हो सके आगे बढ़ने का फैसला किया।’

उन्होंने आगे बताया, ‘फाइनल के दौरान और उसके बाद दर्द असहनीय था। इसलिए जैसे ही मैं हैदराबाद वापस आयी, मैंने एमआरआई कराया। डॉक्टरों ने मेरे बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर की पुष्टि की और कुछ हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी। मैं कुछ सप्ताह के बाद मैं फिर से अभ्यास शुरू करुंगाी। समर्थन और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद।’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...