19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलBCCI की बैठक में सौरव गांगुली के कामकाज पर उठे सवाल, हुई...

BCCI की बैठक में सौरव गांगुली के कामकाज पर उठे सवाल, हुई आलोचना

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली अब ज्यादा दिन तक अपने पद पर नहीं रहने वाले हैं क्योंकि गांगुली की जगह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अध्यक्ष बन सकते हैं। बीसीसीआई में इन दिनाें बैठकों का दौर चल रहा है। इन बैठकों में सौरव गांगुली के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। बोर्ड की सलाना आम बैठक (एजीएम) से पहले मंगलवार को मुंबई बीसीसीआई अहम बैठक होनी थी। लेकिन क्रिकबज की मानें तो उससे पहले दिल्ली में एक बैठक हुई, जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली के खराब प्रदर्शन के लिए उनकी आलोचना की गई है।

ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनके कामकाज के चलते ही उनका जाना तय लग रहा है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सौरव गांगुली अध्यक्ष पद के लिए अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसलिए अब पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी का बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय लग रहा है।

BCCI के सभी पदों के लिए चुनाव होने वाले हैं। मुंबई में 18 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। बीसीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए होंगे। चुनाव लड़ने के लिए इन पदों पर 11 और 12 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करना है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...