12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलक्विंटन डि कॉक के आईपीएल में 3000 रन, देखें सबसे कम पारियों...

क्विंटन डि कॉक के आईपीएल में 3000 रन, देखें सबसे कम पारियों में यहां पहुंचने वालों की लिस्ट

Published on

बेंगलुरु

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ के सलामी बल्लेबाज क्विटन डि कॉक ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसी पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे किए। 31 साल के डि कॉक ने 2013 में सनराइडर्स हैदराबाद के लिए लीग में डेब्यू किया था। वह दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रह चुके हैं। डिकॉक आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। हम आज आपको टॉप-5 की लिस्ट बताते हैं।

क्रिस गेल- 75 पारी
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिर्फ 75 पारियों में यह कारनामा किया था। गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया था। फिर वह आरसीबी और पंजाब किंग्स के लिए भी खेले।

केएल राहुल- 80 पारी
केएल राहुल लीग में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी। वहां प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। लेकिन आरसीबी में आने के बाद से वह अलग बल्लेबाज बनकर सामने आए। वह लीग में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं।

जोस बटलर- 85 पारी
जोस बलटर ने आईपीएल से भी ओपनिंग शुरू की थी। तब से इस फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बनकर सामने आए हैं। पहले मुंबई इंडियंस और फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने कमाल का क्रिकेट खेला। बटलर ने 85 पारियों में 3000 आईपीएल रन पूरे किए थे।

डेविड वॉर्नर- 94 पारी
डेविड वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेश बल्लेबाज हैं। वॉर्नर अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब जीता चुके वॉर्नर ने 94 पारी में अपने 3000 आईपीएल रन पूरे किए थे। वॉर्नर अभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं।

फाफ डु प्लेसिस-94 पारी
फाफ डु प्लेसिस ने भी 94 पारियों में ही 3000 रन पूरे किए थे। अभी आरसीबी की कप्तानी कर रहे फाफ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था। वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। अभी तक 126 आईपीएल पारी में वह 4179 रन बना चुके हैं।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...