9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलराहुल द्रविड़ की होने वाली है घर वापसी, अपनी पुरानी टीम का...

राहुल द्रविड़ की होने वाली है घर वापसी, अपनी पुरानी टीम का बन सकते हैं कोच!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ की इंडियन प्रीमियर लीग के उनके पुराने फ्रेंचाइजी में वापसी हो सकती है। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्सऔर दिल्ली कैपिटल्स दो ऐसी टीमें हैं जिन्हें राहुल द्रविड़ ने पहले कोचिंग दी है और आईपीएल 2025 से पहले दोनों टीमें उनसे फिर से संपर्क कर सकती हैं। इसमें अधिक संभावना राजस्थान रॉयल्स को लेकर है कि द्रविड़ इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग के साथ अपने सात साल के जुड़ाव को समाप्त कर दिया है और खबर यह भी आ रही हैं कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) कुमार संगकारा को अपनी व्हाइट-बॉल टीम के मुख्य कोच के पद पर विचार कर रहा है। ऐसे में संगकारा जो पिछले चार सीजन से राजस्थान रॉयल्स के कोच रहे हैं और वह इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ने का फैसला करते हैं तो राहुल द्रविड़ के लिए रास्ते बिल्कुल साफ हो जाएंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच बन सकते हैं संगाकारा
माना जा रहा है कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा इंग्लैंड की मेंस टीम के प्रबंध निदेशक रोब की के करीबी हैं। साथ ही उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान जोस बटलर के साथ अच्छे संबंध बनाए हैं। संगकारा ने हाल ही में कहा, ‘खैर मुझे पता है कि मेरे नाम का किसी कारण से जिक्र किया गया है, लेकिन ऐसा कोई संपर्क नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल का कोच बनना किसी के लिए भी एक रोमांचकह होगा, लेकिन वहां बहुत सारे अच्छे उम्मीदवार हैं। मैं इस समय बहुत खुश हूं। राजस्थान रॉयल्स का अनुभव बहुत ही संतोषजनक रहा है और यह एक ऐसा काम रहा है जिसका मैंने पिछले चार सालों में आनंद लिया है।’

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू मॉट दो साल में लगातार दूसरा विश्व खिताब बचाने में इंग्लैंड की विफलता के बाद अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले ही पद से हटा दिए गए हैं। इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचा लेकिन अंतिम चैंपियन भारत से हार गया, लेकिन 10 टीमों के वनडे विश्व कप 2023 में सातवें स्थान पर रहा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...