13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलराहुल बल्ले से फेल, नहीं चली अश्विन की फिरकी, ये रहे भारत...

राहुल बल्ले से फेल, नहीं चली अश्विन की फिरकी, ये रहे भारत की हार के 5 विलन

Published on

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला हार गई है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में हार की वजह से वर्ल्ड कप जीतने का टीम का सपना एक बार फिर टूट गया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 168 रन बनाए। इंग्लैंड ने 4 ओवर रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत की हार की कई बड़े विलेन रहे। हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

केएल राहुल
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ फिफ्टी तो लगाई थी लेकिन इस मैच में फेल रहे। उनके बल्ले से 5 गेंदों पर 5 रन निकले।

​रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन टीम के प्रमुख स्पिनर थे। लेकिन सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 27 रन खर्च किए और बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाए।

​भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड जोस बटलर के खिलाफ शानदार है। लेकिन उन्होंने पहले ही ओवर में तीन चौके दे दिए। वहीं से मैच इंग्लैंड की तरफ मुड़ता चला गया।

​मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी इस भारतीय टीम के सबसे तेज गेंदबाज हैं लेकिन एक बार भी उनकी गति ने बल्लेबाजों को परेशान नहीं किया। 3 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 39 रन खर्च कर दिए।

रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से जूझ रहे थे। इस मैच में भी यही हुआ। उन्होंने 28 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...