पेरिस,
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. 7 सितंबर (शुनिवार) को मेन्स जैवलिन थ्रो (F41) में भारत के नवदीप ने सिल्वर मेडल जीता. वहीं वूमेन्स 200 मीटर T12 स्पर्धा में भारत की ट्रैक एंड फील्ड एथलीट सिमरन शर्मा ने कांस्य पदक जीत लिया. इन दो मेडल के साथ ही पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या अब 29 हो गई है. भारत अब तक 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है.
फाइनल में नवदीप ने अपने दूसरे प्रयास में 47.32 मीटर दूर जैवलिन फेंका, जो उनका अब तक का पर्सनल बेस्ट रहा. मेन्स जैवलिन थ्रो (F41) में गोल्ड मेडल ईरान के सादेघ सयाह बेत ने अपने नाम किया. सादेघ ने अपने पांचवें प्रयास में 47.64 मीटर का थ्रो किया. चीन के पेंगजियांग सन (44.72 मीटर) को ब्रॉन्ज हासिल हुआ.
फाइनल में नवदीप का प्रदर्शन
पहला प्रयास- फाउल
दूसरा थ्रो- 46.39 मीटर
तीसरा थ्रो- 47.32 मीटर
चौथा थ्रो- फाउल
पांचवां थ्रो- 46.05 मीटर
छठा थ्रो- फाउल
पैरालंपिक गेम्स में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. कुल 19 मेडल्स के साथ तब यह भारत का पैरालंपिक गेम्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन था. पैरा एथलीट मुरलीकांत पेटकर ने पैरालंपिक गेम्स में साल 1972 में भारत को पहला मेडल जिताया था. मुरलीकांत पेटकर वही खिलाड़ी हैं, जिनकी जिंदगी पर हाल में ‘चंदू चैम्पियन’ फिल्म भी आई थी.
पैरालंपिक खेलों में T12 श्रेणी दृष्टिबाधित एथलीटों के लिए है. सिमरन का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्होंने अगले 10 सप्ताह इनक्यूबेटर में बिताए जहां पता चला कि वह दृष्टिबाधित हैं. सिमरन के कोच उनके पति गजेंद्र सिंह हैं जो आर्मी सर्विस कोर में कार्यरत हैं. वह नयी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण लेती हैं. गुरुवार को सिमरन महिला 100 मीटर टी12 फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गईं थी. चार खिलाड़ियों के फाइनल में धीमी शुरुआत के कारण सिमरन ने 12.31 सेकेंड का समय निकाला था.
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर
- 1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
- 2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
- 3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
- 4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
- 5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
- 6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)
- 7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
- 8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
- 9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)
- 10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
- 11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
- 12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)
- 13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन
- 14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)
- 15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6)
- 16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 400m (T20)
- 17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
- 18. शरद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
- 19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
- 20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
- 21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46)
- 22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
- 23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
- 24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
- 25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)
- 26. प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स हाई जंप (T44)
- 27. होकाटो होटोजे सेमा (एथलेटिक्स पुरुष) – ब्रॉन्ज मेडल, शॉट पुट (F57)
- 28. सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर (T12)
- 29. नवदीप (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F41
