12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeखेल32 मीटर भागे, फिर स्लाइड करते हुए लपका कैच… राशिद खान ने...

32 मीटर भागे, फिर स्लाइड करते हुए लपका कैच… राशिद खान ने तो गजब ही कर दिया

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 में एक से बढ़कर एक कैच देखने को मिल रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कमिंदु मेंडिस ने उड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैच पकड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स के दुष्मंथा चमीरा ने भी कमाल का कैच लिया। चेन्नई के डेवाल्ड ब्रेविस दो बार बाउंड्री के बाहर जाकर गेंद को लपका था। इसके अलावा भी कई बेहतरीन कैच देखने को मिले हैं। अब गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने भी कमाल कर दिया है।

राशिद ने ट्रेविस हेड का कैच लिया
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने ट्रेविस हेड का कैच लिया। हेड ने प्रसिद्ध कृष्णा की पटकी हुई गेंद को डीप मिड विकेट की तरफ उड़ा दिया। राशिद खान ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए दोनों हाथों से गेंद को लपका। इस कैच को देखकर सभी दंग रह गए। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बल्ले से 16 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 20 रनों की पारी निकली।

32 मीटर भागे राशिद खान
राशिद खान का कैच देखने में आसान लग रहा है उतना नहीं है। इस कैच को लेने के लिए वह 32 मीटर भागे। क्रिकेट का पिच करीब 20 मीटर लंबा होता है। हेड का विकेट इसलिए भी अहम था कि वह मैच का रुख बदल सकते थे। इसी मैदान पर 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में हेड ने शतकीय पारी खेली थी। उनके शतक की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

आईपीएल 2025 में ट्रेविस हेड का बल्ला शांत रहा है। 10 मैचों में उन्होंने 281 रन ही बनाए हैं। पिछले सीजन उन्होंने 567 रन ठोके थे लेकिन इस बार कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी। शुरुआती 3-4 मैचों में उन्होंने अच्छी बैटिंग की थी लेकिन फिर रन निकले बंद हो गए। हैदराबाद पर भी सीजन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...