9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeखेलRanchi: मुश्किल में फंसे महेंद्र सिंह धोनी, हरमू वाले बंगले पर बैठी...

Ranchi: मुश्किल में फंसे महेंद्र सिंह धोनी, हरमू वाले बंगले पर बैठी जांच, जानें वजह

Published on

रांची,

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हरमू रोड स्थित आवासीय प्लॉट पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने सवाल खड़े किए हैं. बोर्ड का कहना है कि धोनी के इस आवासीय भूखंड का उपयोग नियमों के खिलाफ व्यवसायिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा है. धोनी को तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार ने खेल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते हरमू रोड पर करीब 10,000 वर्गफुट का आवासीय प्लॉट आवंटित किया था. हालांकि, अब यह सामने आया है कि इस प्लॉट पर डायग्नोस्टिक सेंटर का बोर्ड लगा हुआ है.

भूखंड के व्‍यावसायि‍क इस्‍तेमाल की होगी जांच
झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि आवासीय प्लॉट का उपयोग केवल आवास के लिए ही किया जा सकता है. किसी अन्य उपयोग के लिए यह नियमों का उल्लंघन है. बोर्ड ने धोनी के हरमू आवास पर डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

अगर जांच में यह साबित होता है कि आवासीय भूखंड का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है, तो बोर्ड धोनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा. धोनी फिलहाल रिंग रोड स्थित सिमलिया में अपने नए घर में रहते हैं, जबकि हरमू रोड पर उनका पुराना आवास है. बोर्ड ने इसी तरह हरमू रोड स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के आवासीय भूखंड के व्यावसायिक उपयोग पर भी सवाल उठाए हैं. इस मामले में पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है.

हरमू आवास पर डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने की जानकारी मिली थी
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू के बाद महेंद्र सिंह धोनी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राज्य की तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार ने उन्हें नि:शुल्क जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया था. सरकार के फैसले के आलोक में झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने 23 फरवरी, 2006 को ऑर्डर नंबर 380 के जरिए उन्हें रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एचआईजी 10/ए प्लॉट आवंटित किया था

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...