15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलशोभना आशा की बॉलिंग से RCB ने जीता हारा हुआ मैच, आखिरी...

शोभना आशा की बॉलिंग से RCB ने जीता हारा हुआ मैच, आखिरी गेंद पर यूपी वॉरियर्स को मिली मात

Published on

बेंगलुरु

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत हासिल कर ली है। रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 2 रनों से हार मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (62 रन) और सब्बीनेनी मेघना (53 रन) की सही समय पर खेली गयी अर्धशतकीय पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने छह विकेट पर 157 रन बनाये। जवाब में यूपी वॉरियर्स की 155 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की तरफ यूपी को भी आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। दीप्ति शर्मा दो ही रन बना पाईं और टीम को हार झेलनी पड़ी।

मेघना और ऋचा ने मुश्किल से निकाला
मेघना ने 44 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का जमाया जबकि ऋचा की 37 गेंद की पारी में 12 चौके जड़े थे। इन दोनों ने तब चौथे विकेट के लिए 50 गेंद में 71 रन की भागीदारी निभायी जब टीम ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 7.5 ओवर में 54 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे।

मेघना और ऋचा दोनों ने हालात के अनुसार समझदारी से खेलते हुए भागीदारी के लिए समय लिया लेकिन क्रीज पर जमने के बाद टीम को संकट से बाहर निकाला। इस दौरान मेघना को 20 और 22 रन पर जीवनदान मिला। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाये। उनका बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ पर एक्सट्रा कवर में लगा छक्का शानदार रहा।

मेघना ने 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋचा ने साइमा ठाकोर पर 14वें ओवर में 16 रन जड़ दिये और तहलिया मैकग्रा पर चौके से 31 गेंद में पचासे तक पहुंच गयीं। राजेश्वरी ने इस भागीदारी का अंत किया। उनकी गेंद पर मेघना को एलिसा हीली ने स्टंप आउट किया। इन दोनों के अलावा कप्तान स्मृति मंधाना (13 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। सोफी डेविने और एलिसे पैरी कोई कमाल नहीं कर सकीं।

चार ओवर में चाहिए थे सिर्फ 32 रन
यूपी की टीम ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट पर 126 रन बना लिए थे। श्वेता सेहरावात और ग्रेस हैरिस क्रीज पर सेट थीं। टीम को आखिरी चार ओवर में सिर्फ 32 रनों की जरूरत थी। लेकिन शोभना आशा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच को पलट दिया। इस ओवर में दोनों सेट बल्लेबाज श्वेता और हैरिस आउट हो गईं। यूपी के लिए दीप्ति शर्मा और पूनम खेमनार ने 18वें ओवर में 14 रन बना दिए। 19वें ओवर में वरेहम ने 7 गेंद पर 14 रन बनाने वाले पूनम को आउट कर दिया। आखिरी ओवर में वॉरियर्स को 11 रन चाहिए थे। दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टन स्पिनर मोलिनक्स के खिलाफ 8 रन ही बना पाईं।

इससे पहले यूपी की शुरुआत खराब रही थी। टीम की कप्तान एलिसा हीली दूसरे ही ओवर में चार रन बनाकर सोफी मोलिनक्स की गेंद पर बोल्ड हो गईं। वृंदा दिनेश ने 18 रन बनाए लेकिन उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया। तहलिया मैक्ग्रा ने 18 गेंद पर 22 रनों का योगदान दिया। हैरिस और श्वेता ने इसके बाद तेजी से रन बनाए। दोनों के बीच 46 गेंद पर 77 रनों की साझेदारी हुई। शोभना आशा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...