5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलमस्जिद में मजहबी भाषण, न्यूजीलैंड में अल्लाह का पैगाम पहुंचाते दिखे क्रिकेटर...

मस्जिद में मजहबी भाषण, न्यूजीलैंड में अल्लाह का पैगाम पहुंचाते दिखे क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान

Published on

क्राइस्टचर्च

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश, न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज खेल रहे हैं। पाकिस्तानी टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज कर चुकी है। बांग्लादेश को पहले मैच में हराने के बाद उसने मेजबान न्यूजीलैंड टीम का भी काम तमाम कर दिया। इस बीच पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिजवान मस्जिद में मजहबी भाषण देते नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल पर साढ़े 3 मिनट का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मोहम्मद रिजवान माइक के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। मस्जिद में बैठी भीड़ को संबोधित करते हुए वह अल्लाह को पहचानने की सीख दे रहे हैं। वैसे भी पूरी पाकिस्तानी टीम हमेशा से काफी धार्मिक मानी जाती है। प्लेयर्स अनुशासन के साथ विपरित हालातों में भी नमाज पढ़ते हैं। मैदान पर माथा टिकाकर अपनी सफलता का श्रेय ऊपर वाले को देते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद रिजवान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। एशिया कप में उनका बल्ला जमकर बोला था। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी खूब रन बरसाए थे। अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी वह पूरी लय में नजर आ रहे हैं। पिछले 10 टी-20 इंटरनेशनल में रिजवान 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज से पाकिस्तान को खूब उम्मीदें होंगी।

साल 2019 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। तब बांग्लादेशी टीम का दौरा जारी था। कई खिलाड़ी मस्जिद में मौजूद थे। अल नूर मस्जिद और क्राइस्टचर्च के उपनगरीय इलाके लिनवुड में हुए इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। अल नूर मस्जिद में गोलीबारी के वक्त बांग्लादेश की क्रिकेट टीम मस्जिद में मौजूद थी, लेकिन वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...