24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल'NAM' याद रखना... नामीबिया के कमाल पर गदगद हुए सचिन, दिया ऐसा...

‘NAM’ याद रखना… नामीबिया के कमाल पर गदगद हुए सचिन, दिया ऐसा रिएक्शन

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में हुई है. नामीबिया ने पहले ही मैच में श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. श्रीलंका को 55 रनों से हराकर नामीबिया ने क्वालिफाइंग राउंड में जबरदस्त शुरुआत की. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनके इस दमदार खेल के दीवाने हो गए हैं और नामीबिया की जमकर तारीफ की. नामीबिया की दमदार जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि नामीबिया ने क्रिकेट वर्ल्ड को बता दिया है कि नाम याद रखना. यहां सचिन ने नाम को नामीबिया का NAM लिखा. सचिन तेंदुलकर का यह ट्वीट काफी वायरल हुआ.

इतना ही नहीं नामीबिया के कई खिलाड़ियों ने भी इसे रिट्वीट किया. नामीबिया के जेरार्ड एरासमस ने सचिन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि नाम याद रखना. नामीबिया की इस दमदार जीत पर काफी मीम्स भी बने. टीम इंडिया के पूर्व वसीम जाफर ने भी एक मीम ट्वीट किया और नामीबिया द्वारा श्रीलंका को हराने के लिए मजे लिए. इनके अलावा भी सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग रिएक्शन और मीम वायरल हुए.

नामीबिया ने श्रीलंका को ऐसे हराया…
अगर मैच की बात करें तो नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रनों का स्कोर बनाया. नामीबिया के लिए जेन फ्राइलिंक और जे. स्मिट ने 69 रनों की साझेदारी की. जेन फ्राइलिंक ने 28 बॉल में 44 और जे. स्मिट 16 बॉल में 31 रनों की पारी खेली.

वहीं श्रीलंका की बल्लेबाजी की बात करें तो वह सिर्फ 108 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. 19 ओवर में श्रीलंका यह स्कोर बना पाई, उसके सिर्फ 4 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. श्रीलंका की बल्लेबाजी कितनी बुरी रही, इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि सबसे ज्यादा स्कोर कप्तान दासुन सनाका ने बनाया जो 29 था.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...