3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरिंकू सिंह ने पिता को गिफ्ट की Kawasaki Ninja, लाखों की बाइक...

रिंकू सिंह ने पिता को गिफ्ट की Kawasaki Ninja, लाखों की बाइक दौड़ाते खानचंद्र सिंह का वीडियो वायरल

Published on

टीम इंडिया के स्टार रिंकू सिंह सबसे सरल क्रिकेटरों में से एक हैं और यही मुख्य कारण है कि देश में कई प्रशंसक उन्हें बहुत पसंद करते हैं. रिंकू सिंह का परिवार कई संघर्षों से गुजरा है और एक समय तो उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट छोड़कर कोई नौकरी करने के लिए भी बोल दिया था, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से उबर सके. रिंकू अपने पिता के काम में भी हाथ बंटाया करते थे. उनके पिता एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे. अब जब रिंकू सिंह की आर्थिक तंगी दूर हो गई है तो वह अपने परिवार वह सभी सुख देना चाहते हैं, जिसके अभाव में कभी उनका परिवार रहा है.

रिंकू के पिता का बाइक चलाते वीडियो वायरल
हाल ही में रिंकू सिंह ने अपने पिता खानचंद्र सिंह को 5 लाख रुपये से अधिक कीमत की कावासाकी निंजा  बाइक गिफ्ट की है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रिंकू सिंह के पिता को अपनी नई बाइक की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है. रिंकू सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो को फिर से शेयर किया और लिखा, ‘हीरो’.

पिछले दिनों वेटरों को पैसा बांटते नजर आए थे रिंकू
पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें रिंकू सिंह एक कार्यक्रम में वेटरों को पैसे बांटते नजर आए थे. कुछ दिन पहले रिंकू अपनी सगाई की अफवाह की वजह से सुर्खियों में आए थे. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से शादी करने जा रहे हैं और उन्होंने सगाई कर ली है.

रिंकू सिंह की सगाई की उड़ी थी अफवाह
बाद मे प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने 16 जनवरी को अलीगढ़ में रिंकू सिंह के पिता से सार्थक बातचीत की थी, लेकिन अब तक सगाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा, ‘अभी तक कोई अंगूठी समारोह आयोजित नहीं किया गया है. रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को एक साल से अधिक समय से जानते हैं. वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन रिश्ते के लिए उन्हें अपने परिवारों की सहमति की आवश्यकता थी. दोनों परिवार इस शादी के लिए सहमत हो गए हैं.’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...