13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलबैटिंग क्रम बदलते ही रियान पराग ने छोड़ी छाप, पहले ही मैच...

बैटिंग क्रम बदलते ही रियान पराग ने छोड़ी छाप, पहले ही मैच में दूसरी टीमों के लिए जारी कर दी चेतावनी

Published on

जयपुर

राजस्थान रॉयल्स की टीम युवा बल्लेबाज रियान पराग पर कई सालों से भरोसा जता रही है। 2019 से रियान को लगातार राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल रहा है। 5 सीजन में 54 मैच खेलने के बाद भी रियान छाप नहीं छोड़ पाए। हालांकि घरेलू क्रिकेट में असम के लिए उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजने का फैसला किया है।

पहले ही मैच में रियान ने किया प्रभावित
राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों को विकेट खो दिए थे। छठे ओवर में ही रियान पराग बैटिंग करने के लिए आ गए। उन्होंने उन्होंने आते ही स्ट्राइक रोटेट करना शुरू कर दिया। मौका मिलने पर हाथ भी खेले। अपनी पहली 10 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ एक डॉट खेला। इसमें एक छक्का भी शामिल था। वह 29 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हो गए और अर्धशतक नहीं बना सके। हालांकि इस स्थान पर उनकी अपनी जगह जरूर पक्की कर ली है।

रियान ने सिर्फ 5 डॉट बॉल खेले
रियन पराग 29 गेंद क्रीज पर रहे और सिर्फ 5 ही ऐसे गेंद रहे जिसपर वह कोई रन नहीं बना पाए। इसमें एक गेंद पर उन्होंने लेग बाई भागा। अपनी पारी में उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका लगाया। संजू सैमसन के सााथ रियान ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी बनाई। दोनों ने ये रन सिर्फ 59 गेंद पर बना दिए। पटकी गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में रियान पराग नवीन उल हक का शिकार हो गए।

पिछले सीजन में सिर्फ 78 रन
रियान पराग आईपीएल 2023 में बुरी तरह फेल रहे थे। 7 मैचों में उनके बल्ले से 13 की औसत से सिर्फ 78 रन निकले थे। उनकी सबसे बड़ी पारी 20 रनों की थी। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले थे। लेकिन अब आईपीएल के नए सीजन की पहली पारी में ही रियान ने विपक्षी टीमों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...