6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेलरियान पराग ने बाबर आजम वाली गलती कर दी, राजस्थान रॉयल्स को...

रियान पराग ने बाबर आजम वाली गलती कर दी, राजस्थान रॉयल्स को केकेआर के खिलाफ हरवा दिया

Published on

कोलकाता:

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल 2025 में शतक लगाने से चूक। कोलकाता नाइटराडर्स के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रियान ने 95 रनों की पारी खेली। उनके पास शतक लगाने का मौका था लेकिन 18वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स के दूसरे ओवर में ही दो विकेट गिर गए थे। इसके बाद रियान पराग बल्लेबाजी के लिए उतरे। 27 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की।

शतक के करीब स्लो हुए रियान
क्रिकेट में काफी देखा गया है कि जब बल्लेबाज शतक के करीब पहुंचता है तो स्लो हो जाता है। पाकिस्तान के बाबर आजम की इसके लिए काफी आलोचना की जाती है। रियान पराग ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे थे। एक समय 32 गेंद पर रियान 81 रन बनाकर खेल रहे थे। इसे बाद उन्होंने बड़े शॉट खेलने छोड़ दिए। वह 45 गेंद पर 95 रन बनाकर आउट हुए। यानी अपनी पारी की आखिरी 13 गेंद पर राजस्थान के कप्तान ने सिर्फ 14 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका निकला।

एक रन से हारी राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में सिर्फ एक रन से हार मिली। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 206 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में फेल रहे आंद्रे रसेल का बल्ला चमका। उन्होंने सिर्फ 22 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। उनकी पारी की मदद से ही केकेआर की टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही। राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट पर 205 रन पर रोक दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिये।

राजस्थान की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लेकिन इस जीत के केकेआर की उम्मीद बची हुई है। 11 मैचों में 5 जीत के साथ केकेआर के 11 पॉइंट है। वह टेबल में छठे नंबर पर है। अगर टीम केकेआर अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतती है तो 17 पॉइंट तक पहुंच जाएगी।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...