18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलविश्व कप फाइनल में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बने रोहित,...

विश्व कप फाइनल में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बने रोहित, गांगुली को पीछे छोड़ा

Published on

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरे वह वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस मैच में भी टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया और पिछले विनिंग कांबिनेशनल के साथ ही मैदान पर उतरी। वहीं रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की तरफ से कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तानों की लिस्ट में अब रोहित शर्मा पहले नंबर पर आ गए। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के लिए कप्तानी करने वाले सबसे बुजुर्ग कप्तान बन गए और उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया।

सौरव गांगुली ने साल 2003 में फाइनल मैच में भारत के लिए 30 साल 258 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी, लेकिन रोहित शर्मा ने 36 साल 203 दिन की उम्र में फाइनल में कप्तानी करते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया। वहीं भारत की तरफ से वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2011 में जब टीम की कप्तानी की थी तब उनकी उम्र 29 साल 269 दिन थी।

विश्व कप फाइनल में भारतीय कप्तान और उनकी उम्र
कपिल देव – 24 वर्ष 170 दिन (1983)
सौरव गांगुली – 30 वर्ष 258 दिन (2003)
एमएस धोनी – 29 साल 269 दिन (2011)
रोहित शर्मा – 36 वर्ष 203 दिन (2023)

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...