3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोहित ने उड़ाए 3 छक्के, फिर घटिया शॉट खेलकर हुए आउट, आबिद...

रोहित ने उड़ाए 3 छक्के, फिर घटिया शॉट खेलकर हुए आउट, आबिद मुश्ताक ने एक हाथ से लपका करिश्माई कैच

Published on

मुंबई:

भारत के हर क्रिकेट फैंस को सिर्फ एक ही बात का इंतजार है। वह यह कि टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान हिटमैन किसी भी तरह से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी फॉर्म हासिल कर लें, लेकिन यह होते अभी तक दिख नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान प्लेइंग-11 में अपना स्थान गंवाने वाले रोहित शर्मा ने फॉर्म पाने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट का रुख किया, लेकिन जम्मू-कश्मीर जैसी छोटी टीम के खिलाफ भी वह दोनों ही पारियों में फेल रहे।

पहली पारी में 3 रन बनाकर आउट होने वाले रोहित शर्मा दूसरी पारी में कुछ आक्रामक दिखे, लेकिन 28 रन बनाकर अपना विकेट बड़े ही अजीब शॉट पर गंवा बैठे। पहली पारी में उन्हें 3 रन पर उमर नजीर ने आउट किया था तो दूसरी पारी में युद्धवीर सिंह ने शिकार बनाया।युद्धवीर की गेंद पर आबिद मुश्ताक ने एक हाथ से करिश्माई कैच लपका। हालांकि, रोहित ने इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए, जिसने फैंस को थोड़ी राहत जरूर दी। रोहित शर्मा से हर किसी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह नाकाम हुए हैं।

https://x.com/academy_dinda/status/1882671950780420427?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1882671950780420427%7Ctwgr%5E4d75a0e683ad8b7169991d54c56d9dce03642f6c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fwatch-rohit-sharma-hit-3-sixes-then-out-on-poor-shot-abid-mushtaq-took-a-miraculous-catch-in-mumbai-vs-jammu-and-kashmir-ranji-trophy%2Farticleshow%2F117512872.cms

उन्हें पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। यानी वह अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं, जबकि उससे पहले भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस तरह से रोहित के पास फॉर्म पाने का आखिरी मौका वनडे सीरीज ही रहेगी। अगर यहां चूकते हैं तो सिलेक्टर्स भी टेंशन में आ जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, उन्होंने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को देखते हुए वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखा। हालांकि, इस बीच इन तीनों की ही फॉर्म खराब हो गई।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...