15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा से आज छिन सकता है नंबर 1 का ताज, T20...

रोहित शर्मा से आज छिन सकता है नंबर 1 का ताज, T20 में फिर किंग बनेंगे विराट कोहली

Published on

नई दिल्ली

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर धमाकेदार शुरुआत की है। मैच में सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था लेकिन टीम के दो धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में निराश किया। मुकाबले में रोहित शर्मा जहां बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए तो विराट कोहली सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में दूसरे टी20 मैच में उम्मीद है कि रोहित और कोहली से एक बड़ी पारी देखने को मिले।

इसके साथ ही विराट कोहली के पास मौका होगा कि वह मौजूदा कप्तान से टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 ताज छीन लें। रोहित इस समय टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं विराट कोहली इस मामले में अभी दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि दोनों के बीच रनों का अंतर अब काफी कम रह गया है।

कोहली बनेंगे टी20 का किंग?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में कुल 108 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 100 पारियों में 50.18 की औसत से 3663 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 33 अर्धशतक शामिल है। इस फॉर्मेट में उन्होंने हाल ही में एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी।

वहीं भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 3694 रन बना चुके हैं। वह टीम इंडिया से लिए अब तक कुल 140 मैच खेले हैं, जिसमें उनका औसत 32.12 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में चार शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मैच में मौका होगा कि वह 31 रन बनाकर रोहित शर्मा को वो पीछे छोड़े। हालांकि टी20 के अलावा विराट कोहली टेस्ट और वनडे में रोहित से काफी आगे हैं।

टी20 विश्व कप से पहले तैयारी का आखिरी मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारतीय टीम के पास तैयारी का आखिरी मौका है। इस सीरीज के बाद भारत की टी20 टीम ऑस्ट्रेलिया के रवाना हो जाएगी। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को टीम को ऑस्ट्रेलिया के निकेलगी। यहां पहुंचने के बाद टीम को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रैक्टिस मैच खेलना है।इस मैच के टीम इंडिया मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ भी प्रैक्टिस मैच में भिड़ेगी। मुख्य टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...