13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलइंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा?

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा?

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड से होना है. एडिलेड में होने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम प्रैक्टिस में जुटी है. मंगलवार को इस बीच जब टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही थी, तब एक बड़ी खबर आई. कप्तान रोहित शर्मा जब प्रैक्टिस कर रहे थे, उस वक्त उन्हें हाथ पर चोट लग गई थी. ऐसे में फैन्स की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब रोहित शर्मा की चोट पर ताज़ा अपडेट आया है.

एडिलेड में टीम इंडिया जब बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रही थी, उस वक्त रोहित शर्मा बैटिंग करने आए. यहां थ्रो डाउन बॉल खेलते हुए रोहित शर्मा की बांह में बॉल लग गई, जिसके बाद वह दर्द से कराहने लगे थे. हालांकि, इसके बाद उन्हें बर्फ लगाई गई और कुछ देर के ब्रेक के बाद वह फिर से बल्लेबाजी करने लगे.

जब रोहित शर्मा को चोट लगी और वह दर्द से कराहे, उसी वक्त चोट लगने की खबर सामने आई और सोशल मीडिया पर फैन्स ने चिंता व्यक्त की. हालांकि, रोहित ने फिर से बल्लेबाजी की है और फैन्स को उम्मीद है कि वह सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे और टीम की कप्तानी करेंगे.

गौरतलब है कि रोहित शर्मा खुद इस टी-20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इस टूर्नामेंट की पांच पारियों को देखें तो पाकिस्तान के खिलाफ 4, नीदरलैंड्स के खिलाफ 53, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15, बांग्लादेश के खिलाफ 2 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 रनों की पारियां खेली हैं. ऐसे में अब उम्मीद है कि रोहित शर्मा सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े टूर्नामेंट में कुछ कमाल करेंगे.

टीम इंडिया पहली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में कोई आईसीसी इवेंट्स में हिस्सा ले रही है. ऐसे में उम्मीद है कि उनकी कप्तानी में चमत्कार होगा और वह भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जितवा पाएंगे. रोहित शर्मा ने भारत के लिए 50 टी-20 मैच में कप्तानी की है, इनमें से भारत को 39 में जीत और 11 में हार मिली है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...