5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोहित-विराट का घटिया खेल, ऋषभ पंत की लापरवाही, ये 5 खिलाड़ी जो...

रोहित-विराट का घटिया खेल, ऋषभ पंत की लापरवाही, ये 5 खिलाड़ी जो बने मेलबर्न में हार का विलेन

Published on

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 184 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में खेल के पांचवें दिन पूरी टीम सिर्फ 155 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। खास तौर से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। इसके अलावा ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने भी बड़ी लापरवाही दिखाई।

बैटिंग और कप्तानी दोनों में फेल रोहित शर्मा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच समाप्त हो गया। इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलया ने 184 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया को मिली इस करारी हार में रोहित शर्मा का निराशाजनक खेल भी जिम्मेदार है। इस मैच में रोहित शर्मा ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्लेबाजी में बल्कि कप्तानी में भी बुरी तरह से फेल रहे। रोहित शर्मा दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 12 रन ही बना सके। यही कारण है कि टीम इंडिया को मिली इस हार में रोहित शर्मा सबसे बड़े विलेन रहे।

विराट कोहली ने भी कटा दी टीम इंडिया की नाक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच में मिली हार के विराट कोहली भी सबसे बड़े विलेन रहे। विराट कोहली हर बार की तरह बाहर जाती हुई गेंद पर अपना बल्ला अड़ाया और अपना विकेट गिफ्ट कर दिया। पहली पारी में विराट कोहली को अच्छा स्टार्ट भी मिल गया था, लेकिन इसके बावजूद वह इसका फायदा नहीं उठा सके। नतीजा ये हुआ कि टीम इंडिया मैच में पिछड़ गई।

ऋषभ पंत खुद को माफ नहीं कर पाएंगे
मेलबर्न टेस्ट मैच में अगर सबसे बड़े विलेन की बात करें तो वह ऋषभ पंत हैं। एक बार को रोहित शर्मा और विराट कोहली खराब फॉर्म का हवाला देते हुए बच भी जाएं, लेकिन ऋषभ पंत ने बैटिंग में जो किया है उसके लिए वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। पंत ने दोनों ही पारियों ने गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। यही कारण है कि टीम इंडिया मेलबर्न में मुश्किल में फंस गई।

रविंद्र जडेजा भी नहीं दिखा पाए अपना कमाल
मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविंद्र जडेजा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। टॉप ऑर्डर बल्लबाजों के फ्लॉप होने के बाद उम्मीद थी कि जडेजा कम से कम बैटिंग में नीचले क्रम में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 4 विकेट ही ले पाए। इस कारण से भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।

मोहम्मद सिराज ने दिया गेंदबाजों का साथ
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। सिराज ने 100 से ज्यादा रन खर्च कर किए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। हालांकि, दूसरी पारी में जरूर उन्होंने तीन विकेट हासिल किए लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सिराज का गेंदबाजी में नहीं चलना भी कही ना कही टीम इंडिया को भारी पड़ गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...