15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलरुतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर पीटा, ठोकी आईपीएल में...

रुतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ के गेंदबाजों को जमकर पीटा, ठोकी आईपीएल में अपनी दूसरी सेंचुरी

Published on

चेन्नई

आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों का कमाल जारी है। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शतक ठोक दिया। यह आईपीएल के इस सीजन की 8वीं सेंचुरी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम पर खेल रही है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अजिंक्य रहाणे पहले ही ओवर में आउट हो गए। चेन्नई के दूसरे बल्लेबाज भी जूझ रहे थे लेकिन रुतुराज एक बार भी परेशानी में नहीं दिखे।

रुतुराज का दूसरा आईपीएल शतक
रुतुराज गायकवाड़ ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 18वें ओवर में यश ठाकुर के खिलाफ चौका मारकर वह शतक तक पहुंचे। यह आईपीएल में उनका दूसरा शतक है। हालांकि भारतीय सरजमीं पर पहला ही है। इससे पहले 2021 में यूएई में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। 93 पर खेल रहे रुतुराज छक्का मारकर 99 तक पहुंचे। इसके बाद अगली ही गेंद पर कवर के ऊपर से चौका मारकर शतक पूरा किया।

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक
12 – 2023 में
8* – 2024 में
8- 2022 में
7 – 2016 में

वॉटसन और विजय का रिकॉर्ड बराबर किया
रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पूर्व सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और मुरली विजय ने भी चेन्नई के लिए 2-2 शतक मारे थे। इसके अलावा माइकल हसी, ब्रैंडन मैकुलम, सुरेश रैना और अंबाती रायडू के बल्ले से भी चेन्नई के लिए एक-एक शतक लगाया है। रुतुराज 60 गेंदों पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्का मारा।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...